ETV Bharat / state

राज्यपाल बागडे बोले-जो हमारी शांति बिगाड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं

राज्यपाल ने शांतिवन के ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में कहा कि मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे सशक्त बनाता है

Governor Bagde reached Shanti Van
शांति वन पहुंचे राज्यपाल बागड़े (ETV Bharat Sirohi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 27, 2025 at 1:40 PM IST

|

Updated : September 27, 2025 at 3:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरोही: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आबू रोड के शांतिवन के ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि समाज में शांति, एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की अहम भूमिका है. मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे सशक्त बनाता है.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत विश्व की पहली ऐसी संस्कृति है, जिस पर हजारों वर्षों आक्रमण हुए और चोटें पहुंचाई, लेकिन यह संस्कृति कभी नष्ट नहीं हुई. उन्होंने मैकाले के शिक्षा तंत्र और इतिहासकार मैक्समूलर के उल्लेख का हवाला दिया और कहा कि भारतीय समाज की शक्ति उसकी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक परंपराओं में है. भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया बल्कि सर्वधर्म को मानते हुए शांति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि यदि कोई हमारी शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. हमारा सनातन धर्म कभी किसी पर टिप्पणी नहीं करता, लेकिन हमारे बारे में टिप्पणी होती रही है. ऐसे में हमें अपनी संस्कृति और शांति के मूल्य को दृढ़तापूर्वक संरक्षित रखना होगा.

राज्यपाल बागडे बोले... (ETV Bharat Sirohi)

पढ़ें:राज्यपाल बागड़े बोले- संस्कार और संस्कृति से ही संसदीय लोकतंत्र की गरिमा और भविष्य सुरक्षित

महिलाओं का इतना बड़ा संगठन: राज्यपाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था ऐसा आध्यात्मिक विश्वविद्यालय है, जो नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और अंधविश्वास दूर करने जैसे कार्य कर रही है. त्याग, तपस्या और समर्पण के साथ देश, धर्म और समाज की सेवा की है. विश्व में महिलाओं का इतना बड़ा संगठन और कहीं नहीं मिलेगा.

जाति से ऊपर उठने का संदेश: राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र को जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर विचार और देशहित के आधार पर मजबूत बनाना होगा. मीडिया को इस दिशा में गंभीर भूमिका निभानी चाहिए. आज भारत दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम और गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है. यह हमारी मेहनत और संस्कृति की देन है. शांति और एकता भारतीय समाज का स्वभाव है. इन्हीं मूल्यों के आधार पर भारत फिर विश्वगुरु बनेगा. इससे पहले शांतिवन पहुंचने पर सांसद लुम्बाराम, विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पुनीत रावल और संस्थान के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया.

Last Updated : September 27, 2025 at 3:18 PM IST