ETV Bharat / state

पोटा केबिन और आश्रम छात्रावास में हो रहा बच्चियों का शोषण: सर्व आदिवासी समाज

सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों ने कहा कि जल्द ही वो उत्पीड़न से जुड़े आंकड़े पेश करेंगे.

ALLEGATIONS OF PHYSICAL ABUSE
सर्व आदिवासी समाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 21, 2025 at 8:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जगदलपुर: बस्तर में आज सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष गंगाराम नाग ने आश्रमों, छात्रावास और पोटा केबिन में पढ़ने वाले आदिवासी छात्राओ को लेकर बड़ा बयान दिया. सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष गंगाराम नाग का आरोप है कि बस्तर संभाग की आदिवासी अंचलों की बच्चियों का शारीरिक शोषण किया जा जा रहा है. सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष गंगाराम नाग ने आरोप लगाया कि समय समय पर वहां पढ़ने वाली बच्चियों और उनके परिजनों से ये शिकायत मिल रही है. गंगाराम नाग ने कहा कि जल्द ही सर्व आदिवासी समाज इस संबंध में आंकड़े भी सबके सामने पेश करेगा.

सर्व आदिवासी समाज का बड़ा आरोप: सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष गंगाराम का कहना है कि बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में इस तरह की शिकायत बालिकाओं के माता-पिता से मिल रही है. माता पिता में जागरूकता की कमी की वजह से ग्रामीण इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे. गंगाराम नाग ने कहा कि इस तरह के मामले बाहर निकल कर नहीं आते हैं. सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सर्व आदिवासी समाज इन प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी. इस तरह के मामले को पूरे तथ्यों के साथ मीडिया के सामने पेश करेगी. लैंगिक उत्पीड़न और शोषण की शिकार हो रही बालिकाओं के परिवार वालों से लगातार समाज के पदाधिकारी और सदस्य बातचीत कर रहे हैं.

सर्व आदिवासी समाज (ETV Bharat)

बस्तर के आदिवासी अंचल के जल, जंगल, जमीन का सरकार द्वारा दोहन किया जा रहा है. बस्तर में पांचवीं अनुसूची लागू है. बावजूद इसके बिना ग्राम सभा के अवैध रूप से जल, जंगल,जमीन को बड़े-बड़े उद्योगपति को बेचा जा रहा है. लगातार अंदरूनी इलाकों में जंगल कट रहे हैं. पहाड़ों को ब्लास्ट कर उड़ाया जा रहा है. इसके साथ ही तेंदूपत्ता में भी भारी भरकम घोटाला किया गया है. इसके खिलाफ कई सालों से आवाज उठाने वाले नेता मनीष कुंजाम के घर पर तेंदूपत्ता बोनस घोटाला में संलिप्त होने का आरोप लगाकर ईओडब्लू और एसीबी का छापा सरकार के द्वारा मारा जा रहा है: गंगाराम नाग, अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज

कवासी लखमा को फंसाने का आरोप: वहीं समाज के पदाधिकारियों ने कवासी लखमा के समर्थन में कहा कि कोंटा के विधायक कवासी लखमा के साथ भी अन्याय हो रहा है. पिछले 6 महीनों से ईडी, एसीबी और ईओडब्लू एजेंसी के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा है. बस्तर के आदिवासियों के हितों की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों पर सरकार के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. उनको प्रताड़ित किया जा रहा है. सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सरकार के इस तानाशाही रवैये के विरोध में सर्व आदिवासी समाज आंदोलन करेगा जिसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है.

बस्तर पंडुम का सर्व आदिवासी समाज ने किया विरोध, कहा- रीति रिवाजों से छेड़छाड़
सर्व आदिवासी समाज की अनोखी पहल, आने वाले कल का संवार रहे भविष्य
प्रार्थना महोत्सव के रद्द होने का विरोध, ईसाई समाज ने कही दोबारा आयोजन करने की बात