ETV Bharat / state

गुरुग्राम में थार की छत पर चढ़ी युवती, स्टंटबाज़ी कर बनाती रही रील, अब पुलिस कर रही तलाश

हरियाणा के गुरूग्राम में नेशनल हाईवे 48 पर थार की छत पर चढ़कर एक युवती अपना रील बनाते हुए नज़र आई.

Girl made a reel by climbing on the roof of a Thar on NH48 highway in Gurugram
गुरुग्राम में थार की छत पर चढ़ी युवती (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 7, 2025 at 1:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में नेशनल हाईवे 48 पर थार की छत पर चढ़कर एक युवती रील बनाती हुई नज़र आई. युवती की स्टंटबाज़ी का वीडियो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

थार की छत पर युवती ने बनाई रील : हरियाणा की मिलेनियम सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम के नेशनल हाईवे 48 पर थार की छत पर बैठी स्टंटबाजी करती युवती का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती कार की छत पर बैठकर रील बना रही है. कार दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आ रही थी. इस तरह की स्टंटबाजी से ना केवल युवती की जान जोखिम में पड़ सकती थी, बल्कि सड़क पर गाड़ियों में बैठे बाकी लोगों की भी जान जोखिम में पड़ सकती थी.

स्टंटबाज़ी कर बनाती रही रील (Etv Bharat)

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल : युवती जिस दौरान थार पर बैठकर रील बनाते हुए स्टंटबाज़ी कर रही थी, उस वक्त थार के पीछे से आ रही कार के एक ड्राइवर ने युवती की स्टंटबाज़ी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर किया है. थार पर बैठी नियमों की धज्जियां उड़ाती युवती के वीडियो को देखकर गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस पर एक बार फिर से सवालिया निशान लग गया है.

Girl made a reel by climbing on the roof of a Thar on NH48 highway in Gurugram
थार पर रील बनाती युवती (Etv Bharat)

स्टंटबाज़ी के कई वीडियो हो चुके वायरल : इससे पहले भी थार पर गुरुग्राम में स्टंटबाज़ी करते कई युवाओं का वीडियो वायरल हो चुका है. पुलिस एक्शन भी ले रही है लेकिन फिर भी लोग स्टंटबाज़ी करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं. अब इस मामले में भी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने थार के नंबर के आधार पर युवती की पहचान करने की कोशिशें तेज़ कर दी है.

Girl made a reel by climbing on the roof of a Thar on NH48 highway in Gurugram
गुरुग्राम की सड़क पर स्टंटबाज़ी (Etv Bharat)
Girl made a reel by climbing on the roof of a Thar on NH48 highway in Gurugram
थार के साथ चल रहा था ट्रैफिक (Etv Bharat)
Girl made a reel by climbing on the roof of a Thar on NH48 highway in Gurugram
अब पुलिस कर रही तलाश (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में सड़क पर स्टंटबाज़ी पड़ी भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे वीडियो

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में शराब पीकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में 6 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार से स्टंट, टनल में गाड़ी से लगाई रेस, बाल-बाल बची कई गाड़ियां