ETV Bharat / state

दोस्तों ने होटल के कमरे में किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान नाबालिग की मौत

बेतिया में लड़की की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ. दोस्त ने दुष्कर्म के बाद अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया था.

Girl Dies After Molestation In Bettiah
बेतिया में दुष्कर्म के बाद लड़की की मौत (Concept Image)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 22, 2025 at 2:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बेतिया: बेतिया में अस्पताल में लड़की की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि लड़की का पहले दुष्कर्म हुआ था. गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी फरार हो गया. स्थिति गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गयी.

अस्पताल में मौत: घटना मैनाटाड़ थाना अंतर्गत एक गांव की है. शुक्रवार को बेतिया जीएमसीएच में एक नाबालिग लड़की अचेत अवस्था में मिली थी. लड़की के परिजनों को किसी ने फोन कर जानकारी दी कि आपकी बच्ची सड़क हादसे में घायल है. जिसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो नाबालिग की मौत हो चुकी थी.

कोचिंग गयी तो वापस नहीं लौटी: मामला पूरी तरह से संदिग्ध था, क्योंकि नाबालिग के जिस्म पर कोई जख्म के निशान नहीं थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. परिवार वालों ने बताया की लड़की 19 जून को कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई. लड़की की मौत के बाद परिजनों ने नाबालिग के शव के साथ प्रदर्शन भी किया था.

छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार: इस पूरे मामले को बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने गंभीरता से लिया. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर बेतिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के पूछताछ के बाद जो बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने खुलासा किया वह हैरान कर देने वाला है.

होटल में बनाए शारीरिक संबंध: एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़की घर से कंप्यूटर कोचिंग करने के बहाने घर से निकली थी. मैनाटाड़ से अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज पहुंची. वहां पर इनलोगों ने होटल में एक कमरा बुक कर शारारिक संबंध भी बनाए. इसी दौरान लड़की की तबियत बिगड़ गई. इसके बाद लड़की के दोस्तों ने नरकटियागंज के गुप्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

सड़क हादसा का बनाया था बहाना: लड़की की स्थिति खराब होते देख डॉक्टर ने उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी. इसके बाद एक आरोपी ने ही परिवार के लोगों को फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी सड़क हादसे में जख्मी हो गयी है. इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे.

"भोलू कुमार, रूपेश कुमार और सचिन कुमार है. ये तीनों बालिग हैं. भोलू कुमार और रूपेश कुमार चौतरवा थाना अंतर्गत एक गांव के हैं तो वही सचिन लौरिया का है. तीनों से पूछताछ के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा." -डॉक्टर शौर्य सुमन, एसपी, बेतिया

ये भी पढ़ें: 8 हैवानों ने रातभर नाबालिग से किया था दुष्कर्म, 2 साल बाद सभी दोषियों को उम्रकैद