ETV Bharat / state

पहलगाम आतंकी हमले पर गिरिडीह में आक्रोश, कहा- आतंकियों के साथ इसके पीछे छिपे चेहरे पर भी हो सर्जिकल स्ट्राइक

पहलगाम की घटना को लेकर पूरे देश की तरह गिरिडीह में भी आक्रोश देखा जा रहा है.

giridih-people-are-angry-over-pahalgam-terrorist-attack
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 24, 2025 at 1:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: पहलगाम में आतंकियों के द्वारा की गई हत्या का विरोध पूरे देश में हो रहा है. हर एक व्यक्ति केंद्र सरकार से एक ही मांग कर रहा है कि पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारा जाए. गिरिडीह के विभिन्न संगठनों के लोगों के द्वारा भी इसी तरह की मांग की जा रही है. यहां पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के अलावा चिकित्सा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. सभी के द्वारा एक ही बात कहीं जा रही है कि जिस तरह उरी और पुलवामा की घटना के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उससे भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

मिल कर लड़ेंगे आतंकवाद से

आतंकियों के इस कायरता पूर्ण हरकत का विरोध गिरिडीह के चिकित्सकों ने किया है. यहां के डॉ आजाद, डॉ विकास लाल, डॉ रितेश सिन्हा समेत कई चिकित्सक ने जहां घटना में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना की है, वहीं केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की.

गिरिडीह के लोगों में आक्रोश (ETV BHARAT)

चिकित्सकों ने कहा है कि आतंकियों के खिलाफ देश का हर व्यक्ति मिलकर लड़ाई लड़ेगा. देश का हर एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है. वहीं, कायस्थ वृंद के सदस्यों ने भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है.

अब्दुल्ला सरकार की बर्खास्तगी की मांग

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के विंग से जुड़े सदस्यों ने कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. इनका कहना है कि जब तक कश्मीर में राष्ट्रपति शासन था, तब तक शांति रही और जैसे ही उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने, इस तरह की हरकत की गई है. उन्होंने कहा कि देश कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है. सर्जिकल स्ट्राइक सिर्फ पाकिस्तान के आतंकियों पर ही ना हो बल्कि इन आतंकियों के पीछे जो चेहरे छिपे हैं, उन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की जाए.

ये भी पढ़ें: खूंटी में बंद का असर, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

पहलगाम आतंकी हमले के शिकार हुए लोगों को रांची में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मिलजुलकर करेंगे आतंक का खात्मा

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ झारखंड में आक्रोश, रांची सहित कई जिलों में बीजेपी और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन