पत्नी मांग रही थी तलाक, पति ने मना किया तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, पढ़िए गाजियाबाद की खौफनाक कहानी
पुलिस ने मामले की जांच में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, मर्डर में शामिल अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं.

Published : October 11, 2025 at 5:28 PM IST
|Updated : October 11, 2025 at 5:33 PM IST
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दलहा देने वाली घटना सामने आई है. जिसने रिश्तो की मर्यादा और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया. एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप है. आरोप है कि महिला ने पति से तलाक मांगा था लेकिन तलाक ना देने पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली.
पुलिस के मुताबिक महिला और प्रेमी करीब तीन साल से प्रेम संबंध में थे. ये बात जब महिला के पति योगेश को पता चली तो योगेश ने पत्नी के आशीष संग प्रेम संबंधों का विरोध किया. योगेश ने कई बार पत्नी के साथ मारपीट भी की. जानकारी के मुताबिक मृतक, महिला और आशीष के प्यार में बाधा बन रहा था. इसी बात को लेकर आशीष ने अपने दोस्त चंद्रपाल और प्रवीण के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई.
थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद ।@Uppolice
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) October 11, 2025
उक्त सम्बन्ध में श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद की बाइट- pic.twitter.com/K6DKLuy3Y3
कैसे रची मर्डर की साजिश
योजना के अनुसार महिला ने अपनी पति योगेश को फोन किया और बताया कि वह चांदपुर से वापस आ रही है और उसने जनपद हापुड़ के पिलखवा स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर मिलने के लिए बुलाया. योजना के अनुसार महिला अपने साथी आशीष के साथ सरस्वती कॉलेज पर पहुंचती है. इसी बीच प्रवीण और चंद्रपाल भी वहीं आ जाते हैं.
कुछ देर बाद पीड़ित योगेश भी वहां पहुंचता है और आशीष को अपनी पत्नी के साथ देखकर नाराज होकर आशीष से लड़ने लगता है. तभी अचानक आशीष और महिला योगेश को पकड़ लेते हैं और मौका पाकर चंद्रपाल योगेश की गर्दन पर लोहे की चाकू से वार करता है. इसी बीच अपनी जान बचाने के लिए योगेश जंगल की तरफ भागता है. महिला अपने साथियों के साथ योगेश का पीछा करती है. कुछ दूर जाकर योगेश को सब मिलकर पकड़ लेते हैं और उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करते हैं.
हत्या के बाद शव को जंगल में ही छिपाया
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने साथियों के साथ मिलकर पति के शव को जंगल में ही छुपा दियाा और वापस आ गई. घर वापस आने के बाद महिला ने ससुराल वालों को बताया कि योगेश घर वापस नहीं लौटे हैं. महिला ने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पर दर्ज कराई, जिससे कि योगेश की हत्या का शक आरोपी महिला पर ना हो सके.
पुलिस के मुताबिक योगेश की पत्नी लगातार योगेश से तलाक मांग रही थी लेकिन योगेश ने तलाक देने से इनकार कर दिया था. योगेश से तलाक लेकर महिला आशीष नाम युवक के साथ शादी करना चाहती थी.
"मृतक योगेश के भाई बृजपाल सिंह द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी और बताया गया था कि भाई योगेश की पत्नी के आशीष के साथ अवैध संबंध थे. जिसके चलते उसने आशीष के साथ मिलकर भाई की हत्या की है और झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए योगेश की पत्नी और आशीष को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से योगेश का मोबाइल फोन बरामद हुआ है. मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में लगी हुई है जल्द फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी." -श्वेता कुमारी यादव, एसीपी, साहिबाबाद
ये भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका संग कमरे में था प्रेमी, ससुराल वालों ने रंगेहाथ पकड़ा...अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम
ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, मृतक के टी-शर्ट ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

