ETV Bharat / state

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़, कटनी पुलिस ने 5 आरोपियों को मुंबई से दबोचा

कटनी पुलिस मुबंई से पकड़े गए पाचों आरोपियों को पूछताछ के लिए पहुंची कटनी, आरोपियों से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संबंध में पूछताछ जारी.

ONLINE BETTING GANG BUSTED
ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 16, 2025 at 8:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कटनी: मध्य प्रदेश के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मुंबई से ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से सट्टेबाजी से जुड़ी सामग्री जिसमें 1 लैपटॉप, 1 वाई-फाई राउटर, 5 मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड एवं लाखों का हिसाब जब्त किया गया है.

श्रीलंका व इंडिया वुमेन टीम के क्रिकेट मैच पर खेला जा रहा था ऑनलाईन सट्टा

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैलवारा फाटक के पास अपने मोबाइल में क्रिकेट का ऑनलाईन सट्टा खेल रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस टीम ने भरत मूलचंदानी (36) को पकड़ा. संदेही के मोबाइल फोन को चेक करने पर मोबाइल में HUNTEREXEH नाम की ऑनलाईन आईडी पर श्रीलंका व इंडिया वुमेन टीम के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेलना पाया गया.

अभिजीत कुमार रंजन, एसपी, कटनी (ETV Bharat)

भरत से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ऑनलाइन आईडी भगवान दास उर्फ हरीश पृथ्यानी से ली है. आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 4क सट्टा एक्ट 49 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया. विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी भगवान दास के मुंबई में होने की जानकारी मिली.

मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा टीम का गठन कर मुंबई भेजा गया. टीम द्वारा आरोपी का पता थाणे, मुंबई के थाना राबोड़ी अंतर्गत पाया गया. वहां एक पॉश इलाके में किराए का फ्लैट लेकर 5 व्यक्ति ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन करते हुए पाए गए. फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग किए जा रहे 1 लैपटॉप, 1 टैब, 5 मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंकों की 7 पासबुक, 3 एटीएम कार्ड एवं 2 रजिस्टर जिनमें अकाउंट नंबर व लेन-देन संबंधी जानकारी करीब 20 लाख की मिली है.

आरोपियों से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संबंध में पूछताछ जारी

मुबंई से पकड़े गए पाचों आरोपियों को पूछताछ के लिए कटनी लाया गया है. जिनसे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संबंध में पूछताछ जारी है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान भरत मूलचंदानी, भगवान दास उर्फ हरीश, लक्की वाधवानी, मनीष साहू, प्रियांशु, रवि वाधवानी के रूप में हुई.