ETV Bharat / state

गणेश चतुर्थी पर पुलिस की गाइडलाइन जारी, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य

पूजा समितियों को हिदायत दी गई है कि वो यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हो इसका भी ध्यान रखें.

GANESH CHATURTHI 2025
पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 25, 2025 at 8:06 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: पूरे देश में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की प्रतिमाएं पूजा पंडालों में विराजित की जाएगी. हर साल की तरह इस साल भी राजधानी रायपुर में गणेश पंडाल में समिति वालों को कई तरह के नियमों का पालन करना होगा. जिसमें हर गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही यातायात बाधित न हो इसका भी ध्यान रखना होगा.

पुलिस ने जारी की गाइडलाइन: रात 10 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. गणेश प्रतिमा पंडालों में लाते समय डीजे बजाने को लेकर भी नियम बनाए गए हैं. इन सभी नियमों का पालन गणेश उत्सव समिति के लोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन के द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी.

पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य (ETV Bharat)

नवभारत गणेश उत्सव समिति: कंकाली पारा के नवभारत गणेश उत्सव समिति के सचिव महेंद्र कुमार पंसारी का कहना कि प्रशासन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी कई तरह के नियम बताए गए हैं. जिसमें रात 10 बजे के बाद कोई भी साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएगा. इसके साथ ही गणेश पंडाल की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने.

सीसीटीवी लगाना अनिवार्य: कोरोना में गणेश उत्सव समिति वालों को जो नियम बताए गए थे उसी तरह के नियम इस साल भी बने हुए हैं. गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी अनिवार्य किया गया है. गणेश उत्सव समिति के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. गणेश उत्सव समिति के सदस्य ने बताया कि नवभारत चौक में पिछले 52 सालों से पंडाल में गणपति की स्थापना की जा रही है. प्रशासन के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन में यह भी कहा गया है की रात्रि 10:00 बजे के बाद किसी भी गणेश पंडाल में साउंड सिस्टम नहीं बजना चाहिए. इसको भी हमारी समिति फॉलो करेगी.

GANESH CHATURTHI 2025
पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य (ETV Bharat)

पूजा पंडालों को मिले निर्देश: लगभग सभी गणेश उत्सव समिति प्रशासन के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की कोशिश भी करते हैं. गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी इसलिए जरूरी हो जाता है कि भगवान गणपति के दर्शन के लिए आने वाले लोगों की जान माल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरा भी जरूरी है.

कोर्ट के नियमों का होगा पालन: रायपुर शहर एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए रायपुर शहर के सभी गणेश उत्सव समिति के लोगों को बुलाकर बैठक ली. गणेश उत्सव समिति के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं. हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन साउंड सिस्टम को लेकर दिए गए नियम को फॉलो करना है. इसके साथ ही एनजीटी के जो रूल्स हैं उन्हें भी फॉलो करना जरूरी होगा.

डीजे पर प्रतिबंध: गणेश उत्सव के दौरान डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. गणेश उत्सव के दौरान समिति के लोग 2 से 3 साउंड बॉक्स लगाकर गणेश उत्सव मनाएं. समिति वालों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए. इसके साथ ही जिन गणेश पंडालो में गणेश की झांकी या भीड़ ज्यादा होती है तो वहां पर गणेश उत्सव समिति के लोग वालंटियर या गार्ड्स नियुक्त करें. जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

दुर्लभ ज्योतिषीय योग में गणेश चतुर्थी, जानें मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और चतुर्थी तिथि
गणेश चतुर्थी 2025 : AI गणपति की डिमांड बाजार में बढ़ी, रोजी रोटी के लिए मूर्तिकारों ने बनाई प्रतिमाएं
महामाया पहाड़ पर प्रकट हुए स्वयंभू गणपति, पत्थर ने ली गणेश की आकृति - GANPATI APPEARED IN SURGUJA