ETV Bharat / state

अमोल होमकर सहित चार आईपीएस केंद्र में आईजी रैंक में हुए इंपैनल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

झारखंड कैडर के चार आईपीएस अफसरों को केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है.

IPS officers empanelled in IG rank
झारखंड पुलिस (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 11, 2025 at 3:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर सहित झारखंड कैडर के चार आईपीएस अफसरों को केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा इंपैनल सूची भी जारी कर दी गई है.

कौन-कौन हुआ इंपैनल

झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारी आईजी रैंक में केंद्र में इंपैनल हुए हैं. इसमे सबसे प्रमुख नाम 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोल वेणुकान्त होमकर का है. दूसरा नाम आईपीएस प्रभात कुमार का है, प्रभात कुमार 2005 बैच के आईपीएस हैं. तीसरा नाम कुलदीप द्विवेदी का है, द्विवेदी 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वहीं चौथा नाम आईपीएस अनूप बिरथरे का है. अनूप बिरथरे भी 2007 बैच के आईपीएस हैं.

कौन कहां हैं फिलहाल

केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए अमोल वेणुकान्त होमकर वर्तमान में बड़ी जिम्मेवारी सम्भाल रहे हैं. होमकर झारखंड पुलिस में आईजी अभियान के पद पर काम कर रहे हैं. झारखंड में नक्सल पर नकेल कसने में एवी होमकर का बहुत बड़ा योगदान है. केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए प्रभात कुमार भी बहुत बड़ी जिम्मेवारी सम्भाल रहे हैं. फिलहाल प्रभात कुमार आईजी स्पेशल ब्रांच हैं.

केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए अनूप बिरथरे की गिनती एक तेज तर्रार और मृदुभाषी आईपीएस अफसर के रूप में होती हैं. अनूप बिरथरे फिलहाल झारखंड जगुआर के आईजी हैं. जगुआर झारखंड की खुद की एंटी-नक्सल फोर्स है. केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए आईपीएस कुलदीप द्विवेदी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. कुलदीप द्विवेदी रांची के सीनियर एसपी भी रह चुके हैं. फिलहाल वे अपनी सेवा केंद्र में दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

सात आईपीएस का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एमएस भाटिया को होमगार्ड की कमान

आईपीएस संजय आनंद लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग में सुरक्षा की मिली जिम्मेदारी, जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

आईपीएस अंजनी अंजन को मिला गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक, नक्सलियों के खिलाफ अभियान ऑक्टोपस का किया था नेतृत्व