ETV Bharat / state

कॉल कर बुलाया और फिर सामूहिक दुष्कर्म, UP के दो युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बगहा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ है. लड़की को आरोपी ने कॉल कर बुलाया था और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया.

molesting Minor Girl In Bagaha
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 26, 2025 at 12:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बगहा: बगहा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इसमें दो युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो अपने रिश्तेदार के यहां आया था. इन दोनों ने दो स्थानीय लड़कों के साथ मिलकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. घटना बीते शनिवार की रात की है.

यूपी का रहने है दो आरोपी: दो आरोपी अंगेश कुमार और मुन्ना अंसारी उत्तरप्रदेश के पडरौना का रहने वाला है. बगहा धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने भाई का ससुराल आया था. इसके साथ दो आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. चारों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी. पुलिस ने यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री देख रहे हैं. पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत जल्द से जल्द इस मामले में सजा दिलवाने का काम करेगी." -कुमार देवेंद्र, एसडीपीओ, बगहा

7 बजे की घटना: परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम 7 बजे पीड़िता घर में भोजन पका रही थी. इसी दौरान वह अपने पिता का फोन लेकर घर से निकल गई. परिजन ने बताया कि उत्तरप्रदेश के पडरौना जिला अंतर्गत रामघाट के अंगेश कुमार के भाई की शादी हमारे पड़ोस के लड़की से हुई है. मुन्ना अंसारी ने पीड़िता के मोबाइल पर कॉल कर उसे बुलाया था.

एक कॉल पर चली गयी पीड़िता: पीड़ित उसके कॉल करने पर मिलने के लिए चली गयी थी. जिसके बाद इन दोनों ने दो अन्य स्थानीय नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर गंदा काम किया. जब देर रात तक पीड़िता घर वापस नहीं लौटी तो परिजन पीड़िता के पिता के मोबाइल पर कॉल करने लगे.

पीड़िता की हालत खराब: एक बार कॉल काट दिया गया, लेकिन दूसरी बार किसी तरह पीड़िता ने बता दिया कि मुन्ना अंसारी बुलाया था और जबरन ले जाकर गलत काम किया है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पीड़िता की हालत खराब थी. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

केले बगान में खून से सना चप्पल: बताया जा रहा है कि पीड़िता बेहोश हो गयी थी. आरोपियों ने पीड़िता को मरा हुआ समझ छोड़कर फरार हो गए थे. केले के बगान में घटनास्थल पर खून साफ दिख रहा है. इतना हीं नहीं पीड़िता का चप्पल भी खून से सना हुआ है. नतीजतन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दो नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह भेजे गए हैं.

क्यों मिलने गयी लड़की?: अब सवाल उठता है कि क्या मुन्ना अंसारी इस गांव में अपने दोस्त के भाई के सुसराल पहले से आया जाया करता था. पीड़िता से कब से बात हो रही थी. आखिर पीड़िता उसके कॉल करने पर इतने आसानी से मिलने क्यों चली गई? फिलहाल पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल का कॉल हिस्ट्री खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार में दरिंदगी, 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, लड़की की हालत गंभीर