ETV Bharat / state

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर किया पलटवार, कही ये बात!

जामताड़ा में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा है.

Former MP Furkan Ansari targeted Babulal Marandi in Jamtara
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 22, 2025 at 10:14 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: कांग्रेस के वरीय नेता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के शराब घोटाले पर दिए गए बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि वो बाबूलाल मरांडी की बात नहीं मानते और सीबीआई पर हमें भरोसा नहीं, हमारी सरकार की जांच एजेंसी जांच करेगी.

झारखंड में एसीबी द्वारा शराब घोटाले में की जा रही जांच और झारखंड के अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गयी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा इसकी जांच केंद्र सीबीआई से करने की मांग कर दी है. वहीं उन्होंने इस झारखंड का सबसे बड़ा घोटाला बताया है.

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का बयान (ETV BHARAT)

उनके इस बयान को लेकर राजनीति गर्म हो‌ गई है. कांग्रेस के वरीय नेता गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ‌ने कहा कि वो बाबूलाल मरांडी को नहीं मानते और केंद्रीय की जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है. फुरकान अंसारी में सीबीआई को दागी बताया. पूर्व सांसद ने कहा कि झारखंड एसीबी ने पदाधिकारी को पकड़ा है और इसकी जांच एसीबी करेगी.

केंद्र सरकार पर बोला हमला

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के युद्ध की चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने से पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध को विराम नहीं किया बल्कि अमेरिका के दबाव में आकर सीज फायर किया है. उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो देश के हित में पाकिस्तान के साथ युद्ध में पाकिस्तान को विभाजन कर बांग्लादेश बनाया लेकिन अमेरिका के आगे झुकना मंजूर नहीं किया.

प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सचमुच में 56 इंच का सीना है तो पाकिस्तान को तीन टुकड़े में बांटने का काम करें नहीं तो इस्तीफा दें.

खतरे में संविधान

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली की चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है. उन्होंने भाजपा पर केंद्र सरकार पर पेसा कानून एवं झारखंड के आदिवासी के साथ साजिश कर संविधान में बदलने का आरोप लगाया. भाजपा केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाहती है जिससे कि संविधान आज खतरे में है. कांग्रेस इसे बचाने को लेकर आंदोलन कर रही है.

झारखंड की राजधानी रांची में संविधान बचाओ रैली के बाद जिला में संविधान बचाओ रैली की जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिला में 24 मई को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा.

बता दें कि पूर्व सांसद जामताड़ा में अपने पुत्र सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की और श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए ये तमाम बातें कहीं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला हुआ है झारखंड में, बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई से जांच कराने की मांग

इसे भी पढ़ें- सरकार की नयी शराब नीति व्यक्ति विशेष के लिए,फिर होगा घोटाला नहीं तो सरकार अपनाए एक व्यक्ति एक दुकान का फार्मूला-बाबूलाल