ETV Bharat / state

अपनी ही सरकार पर भड़के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बोले- जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाली सरकार रास्ते से भटकी

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड में महागठबंधन सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं.

Former Minister Yogendra Sao
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 1, 2025 at 8:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड की महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला है. हजारीबाग में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा झारखंड में महागठबंधन की सरकार जरूर है लेकिन कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती.

मुझे आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव

योगेंद्र साव ने एनटीपीसी, सरकार और प्रशासन पर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया है. पूर्व मंत्री ने आगे बताया कि उनकी इंडस्ट्रीज को तोड़कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. क्योंकि उद्योग से पूरा परिवार लाभान्वित होता है.

मीडिया से बातचीत करते पूर्व मंत्री योगेंद्र साव (Etv Bharat)

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पूर्व मंत्री ने डीजीपी से लेकर एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब उनकी निगरानी में किया जा रहा है. पुलिस लठैत बन ग्रामीणों को पीट रही है और कंपनी को संरक्षण दे रही है. उन्होंने पुलिस से सवाल करते हुए पूछा कि वे कंपनी के लिए हैं या विस्थापित रैयत के लिए है.

पूर्व मंत्री ने सरकार को लिया आड़े हाथ

योगेंद्र साव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बनी थी लेकिन अब झारखंड में उल्टा काम हो रहा है. आदिवासियों को गोली मारना और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. पूर्व मंत्री ने पुलिस के वरीय अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा जनता का शोषण किया जा रहा है और रात में आतंकवादियों की तरह विस्थापितों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भाई अंकित राज के समर्थन में उतरी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, झारखंड टाइगर उग्रवादी समूह के साथ संलिप्तता पर दी सफाई

झारखंड में भ्रष्ट अधिकारियों और कॉर्पोरेट माफिया का गठजोड़: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

बड़कागांव में बिजली संकट पर अंबा प्रसाद का हमला, डीवीसी-एनटीपीसी पर लगाए गंभीर आरोप