भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने महिलाओं को लगाया कीचड़, स्त्रियों ने भी लिया बदला
धान की रोपाई के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने महिलाओं के साथ कीचड़ की होली खेली.

Published : July 31, 2025 at 1:11 PM IST
रांची: भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही खेतों में काम कर रहीं महिलाओं को कीचड़ लगाते दिखे. जिसके बाद महिलाओं ने भी उन्हें कीचड़ से पोत दिया. दरअसल, ये पूरा वाक्या धान रोपाई के दौरान का है.
भानु प्रताप शाही अपने क्षेत्र में निकले थे. इसी दौरान उन्होंने खेतों में धान रोपाई करतीं महिलाओं को देखा. महिलाएं परंपरागत गीत गाते हुए धनरोपनी कर रहीं थी. इसी दौरान भानु प्रताप शाही वहां पहुंचे और उन्होंने महिलाओं के साथ कीचड़ की होली खेली. महिलाओं ने भी अपने पूर्व विधायक के साथ खूब होली खेली. भानु प्रताप शाही ने कीचड़ की होली खेलते हुए वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. जिसमें उनके और महिलाओं के बीच की हंसी ठिठोली साफ दिख रही है.
देखिए कदई कैसे लगा ..
— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) July 31, 2025
गाँव की संस्कृति परम्परा का कोई जोड़ नहीं .. pic.twitter.com/9HXSa6jPBn
दरअसल, झारखंड में धान की रोपाई के दौरान कीचड़ की होली एक पारंपरिक उत्सव के रूप में खेली जाती है. यह त्योहार धान की खेती के मौसम की शुरुआत के साथ ही शुरू हो जाता है. इस दौरान लोग धान के खेतों में एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे होली के दौरान एक-दूसरे पर रंग फेंकते हैं.
धनरोपनी के दौरान, महिलाएं गीत गाते हुए धान रोपती हैं. लोग नाचते भी नजर आते हैं. यह त्योहार धान की खेती के मौसम की शुरुआत का जश्न मनाने और अच्छी फसल की कामना करने का एक तरीका माना जाता है. कुछ जगहों पर इस त्योहार को "धान रोपाई उत्सव" या "खेती उत्सव" भी कहा जाता है.
यह भी पढ़ें:
हल-बैल लेकर खेत में उतरे कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, धनरोपनी कर दिया ये संदेश
पलामू में अब तक शुरू नहीं हुई धनरोपनी, मात्र 31 प्रतिशत बिचड़ा खेतों में डाला गया

