ETV Bharat / state

कोरोना को लेकर उत्तराखंड के सभी अस्पतालों में फ्लू ओपीडी संचालित करने के निर्देश, फ्री में होगी जांच

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के आए तीन लोग पाए गए थे कोरोना संक्रमित, फ्लू ओपीडी में आरटीपीसीआर, एलाइजा जांच की किट उपलब्ध

CORONA IN UTTARAKHAND
कोरोना के इलाज के लिए फ्लू ओपीडी (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 28, 2025 at 7:56 AM IST

|

Updated : May 28, 2025 at 11:20 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलग से फ्लू ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए हैं. ताकि खांसी जुकाम और फीवर से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज फ्लू ओपीडी में किया जा सके. दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने इस बारे में बताया.

दून अस्पताल में संचालित होगा फ्लू क्लीनिक: हालांकि राज्य के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में अलग से फ्लू ओपीडी संचालित किए जाने में समय लग सकता है. दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने बताया, कि इसी हफ्ते अस्पताल में रेस्पिरेटरी इलनेस के लिए फ्लू क्लीनिक संचालित कर दिया जाएगा. इसके बाद खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज अलग से किया जाएगा.

उत्तराखंड में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता (Video- ETV Bharat)

दून अस्पताल में कोरोना से जुड़ी आरटीपीसीआर व एलाइजा जांच की समुचित मात्रा में किटें उपलब्ध हैं. डॉ गीता जैन के मुताबिक कोरोना की पहली, दूसरी व तीसरी लहर की तुलना में इस बार ओमिक्रोन का वेरिएंट इतना घातक नहीं है. अभी तक की जो भी रिपोर्ट्स कोरोना को लेकर सामने आई हैं, उन रिपोर्ट्स में कोई ऐसी सीरियस बात सामने नहीं आई है. लेकिन सरकार की तरफ से जो भी गाइडलाइन जारी की गई हैं, उन सभी गाइड लाइनों का अस्पताल की तरफ से पालन किया जा रहा है.
-डॉ गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज-

अस्पताल की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर तैयारियां: दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन का कहना है, कि कोविड को लेकर दून अस्पताल पूरी तरह से अलर्ट है. अभी तक अस्पताल में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं पाया गया है. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए 20 आईसीयू और 10 पीडियाट्रिक बेड आरक्षित कर दिए गए हैं. दून अस्पताल में कोरोना की जांच निशुल्क की जाएगी. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध हैं. हालांकि और किटों के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से और डिमांड्स भेज दी गई है.

CORONA IN UTTARAKHAND
कोरोना को लेकर उत्तराखंड के सभी अस्पतालों में फ्लू ओपीडी (Photo- ETV Bharat)

भारत में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 1009 हो गए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 752 मरीज 19 मई 2025 के बाद दर्ज किए गए हैं. राहत की बात ये है कि इस दौरान 305 मरीज ठीक भी हो गए हैं. हालांकि 7 लोगों की जान गई है. केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं. गौरतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया में ओमिक्रोन JN.1 वेरिएंट का संक्रमण फैला हुआ है. उत्तराखंड में अभी तक कोरोना संक्रमित 3 मरीज सामने आए हैं. ये तीनों लोग अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए थे.
ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में अलर्ट! चारधाम जाने वाले इन श्रद्धालुओं की होगी कोविड जांच, क्वारंटाइन का भी किया गया इंतजाम

कोरोना को लेकर अलर्ट पर उत्तराखंड, एक्टिव किये गये कोविड वॉर रूम

Last Updated : May 28, 2025 at 11:20 AM IST