ETV Bharat / state

नक्सलियों ने लेवी के लिए की थी मुंशी की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने मुंशी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

five-naxalite-members-arrested-in-munshi-murder-case-latehar
मुंशी हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 6, 2025 at 5:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहार: जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सली पिछले दिनों मुंशी की हत्या तथा गाड़ियों को जलाने की घटना में माओवादी कमांडर कुंदन खरवार के साथ शामिल थे.

गिरफ्तार माओवादी सदस्यों में सत्येंद्र यादव, सूरजभान यादव, कृष्ण यादव, राजेंद्र यादव और प्रसाद यादव शामिल हैं. सभी महुआडांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं. एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल रहने की बात स्वीकार की है.

नक्सलियों ने की थी मुंशी की हत्या

दरअसल, बीते 30 अप्रैल की रात को झारखंड और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव के पास बन रहे सड़क निर्माण कार्य के साइडिंग पर हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दिया था. नक्सलियों ने यहां दो गाड़ियों में आग लगा दी थी. वहीं, मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

घटना के बाद लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना के दौरान वे लोग शामिल थे. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर लेवी के रूप में वसूले गए 52 हजार रुपए के साथ नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया. मंगलवार को सभी गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

लेवी के लिए दिया गया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि नक्सलियों के द्वारा लेवी वसूलने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था. हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, वाहनों को फूंका, मुंशी की गोली मारकर हत्या

लातेहार में नक्सल खौफ की वापसी, दहशत में कारोबारी से लेकर सरकारी कर्मचारी

लातेहार में नक्सलियों का उत्पात, आठ गाड़ियों में लगाई आग

कौन दे रहा है लातेहार में हिंसक घटनाओं को अंजाम, पहेली बन गयी घटनाएं, डीआईजी ने दिए कड़े निर्देश