ETV Bharat / state

रांची में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. मौके से लाखों रुपये की अवैध शराब भी जब्त की गई है.

five-liquor-smugglers-arrested-in-ranchi
पुलिस गिरफ्त में पांच शराब तस्कर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 24, 2025 at 7:47 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: रांची पुलिस ने अनगड़ा इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. फैक्ट्री में नकली विदेशी शराब बनाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की अवैध शराब भी जब्त की है.

क्या है पूरा मामला

रांची पुलिस की टीम ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव स्थित एक मकान और पिठोरिया में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. साथ ही पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार तस्करों में ठाकुरगांव के सूरज कुमार ठाकुर, पिठोरिया के शिवम कुमार, लखन साहु, अनगड़ा के पवन कुमार महतो और संतोष कुमार शामिल है.

आरोपियों के पास से साढ़े तीन सौ बोतल विदेशी शराब के अलावा स्प्रिट 25 लीटर, सेल कैंटिन लिखा हुआ एक मुहर, एक स्टांप पैट समेत कई कंपनी स्टिकर, जिसमें झारखंड सरकार का लोगों बना हुआ, कंपनी का लिखा हुआ रोल रैपर, 1886 कांच का बोतल, एल्युमीनियम की बोतल में केमिकल समेत अन्य चीजें बरामद किया गया है.

रूरल एसपी ने दी जानकारी

मामले का खुलासा करते हुए रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा स्थित एक मकान में अवैध नकली शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर पांच लोगों और अवैध शराब बरामद किया. आरोपी संतोष की निशानदेही पर पुलिस ने पिठोरिया में भी छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.

बिहार में करते थे शराब की सप्लाई

ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूरा गिरोह शराब की तस्करी में शामिल है. शराब बनाकर गिरोह का सरगना बिहार में सप्लाई करता है. पूछताछ में फरार तस्करों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है. जिसकी गिरफ्तारी जल्द होगी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य वैसे इलाके में अधिक शराब की तस्करी करते हैं, जहां अधिक कीमत में शराब की खपत होती है.

2018 से शराब की कर रहा है तस्करी

पूछताछ के क्रम में मास्टरमाइंड संतोष कुमार साहू ने बताया कि नकली शराब बनाने का कारोबार वर्ष 2018 से कर रहे हैं. इस दौरान उत्पाद विभाग ठाकुरगांव से दो बार उसे जेल भेज चुकी है. उत्पाद विभाग में उसके उपर कई मामले दर्ज हैं. उसने यह भी जानकारी दी कि पिठोरिया थाना अंतर्गत डाहेटोली गांव में लखन साहू के मकान से भी भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब व शराब बनाने की सामग्री बरामद की गयी है.

ये भी पढ़ें: घरों और अपार्टमेंट में चल रहा अवैध शराब का कारोबार, अलर्ट पर उत्पाद विभाग

रांची रेल मंडल की नशा तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन नारकोस' और 'ऑपरेशन सतर्क' में उल्लेखनीय सफलता

हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 पेटी अवैध शराब बरामद