ETV Bharat / state

अंधविश्वास में दो महिला की हत्या, हत्यारे गिरफ्तार

जमशेदपुर में अंधविश्वास में दो महिला की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं.

Five accused arrested for murder of two women due to superstition in Jamshedpur
जमशेदपुर पुलिस के शिकंजे में हत्या के आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 20, 2025 at 11:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र में जादू-टोना के शक में दो महिला की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि एक बच्ची की मौत होने पर पांच लोगों के द्वारा अंधविश्वास में महिला की हत्या की गई है. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुसाबनी इलाके में हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है.

घटना की जानकारी देते ग्रामीण एसपी (ETV BHARAT)

क्या है पूरा मामला

जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पारुलिया टोला श्रीमतडीह गांव में दो महिलाओं की अपहरण के बाद हत्या के मामला सामने आया था. इस मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बीते 26 अप्रेल को गांव के सोमा बोदरा की दस वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी. बच्ची की मौत के बाद परिजनों को शक हुआ की गांव की ही दो महिलाएं ने जादू टोना कर बच्ची की जान ली है.

इसी अंधविश्वास में आकर डिबरू हांसदा, सोमा बोदरा, मागु हांसदा, चोटका बोदरा और सांडील पूर्ति ने शक के आधार पर महिलाओं की हत्या की साजिश रची. इसके बाद 14 मई को शाम 7 बजे भोगला पूर्ति के घर के पास दोनों महिलाओं का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शवों को गांव से दूर पश्चिम दिशा में एक गड्ढा खोदकर दफना दिया.

आरोपियों ने कबूल किया अपना जुर्म

ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और 19 मई को मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस द्वारा हुई कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने दफनाए हुए शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है. हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए औजार भी घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं.

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और सामाजिक जागरूकता की कमी का उदाहरण है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें- दहेज के लिए हत्याः माता-पिता के साथ एयरफोर्स का जवान गया जेल!

पति का था दूसरी महिला से संबंध, पत्नी ने आपत्ति जताई तो उतार दिया मौत के घाट

झारखंड में पति-पत्नी और टंकी कांड! जानें, क्या है पूरा मामला

रांची में हत्या, घर में घुसकर शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत