ETV Bharat / state

भागलपुर में कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर तोड़ा हाथ

भागलपुर में पिता ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.

MINOR GIRL MOLESTED IN BHAGALPUR
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 29, 2025 at 11:38 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. घटना में नाबालिग बच्ची के पिता ने ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था. लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. आरोपी पिता नेवी से रिटायर्ड जवान है.

पीड़िता ने एडवोकेट को सुनाई आपबीती: पीड़िता अपने घर से भागकर अपनी नानी के घर आ गई थी. पीड़िता वहां पर मामला दर्ज करवाना चाहती थी, लेकिन वहां से उसे भागलपुर भेज दिया गया. इसके बाद पीड़िता अपनी कॉलोनी में ही एक एडवोकेट के पास पहुंची और उन्हें अपनी आपबीती बताई.

भागलपुर में कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म (ETV Bharat)

''जब मैं कक्षा छह में पढ़ती थी, तब से पिता मेरे साथ गंदी हरकत कर रहे हैं. मुझे और मां को डराकर-धमकाकर रखते थे. मां को बेहोश कर दिया जाता था, उसके बाद वो मेरे साथ दुष्कर्म करते थे. वहीं, मना करने पर हॉकी स्टिक से मुझे मारा जाता था''. पीड़िता

पुलिस की लापरवाही आई सामने: पीड़िता के अनुसार उसने महिला थाना में पिता के खिलाफ आवेदन दिया था, लेकिन वहां आवेदन नहीं लिया गया. पीड़िता को थाना में थानाध्यक्ष ने धमकाया और पिता से सुलह करने की बात कही. चार घंटे बाद वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज हुआ. घटना को लेकर सिटी एसपी ने डीएसपी 2 राकेश कुमार को मामले की जांच में लगाया है.

MINOR GIRL MOLESTED IN BHAGALPUR
महिला थाना भागलपुर (ETV Bharat)

मैं नेवी से रिटायर्ड हुआ है. जिससे मुझे 50 लाख रुपए मिले थे. उसी पैसे को हड़पने के लिए मेरी पत्नी और बेटी ने मेरे ससुराल वालों के साथ मिलकर ये खेल रचा है. आरोपी पिता

महिला थानेदार पीड़िता पर बना रही ये दवाब: एडवोकेट नीतू कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की मेरे पास आई और उसने मुझे सारी बात बताई. जिसके बाद मैं उसे लेकर एसएसपी से मिलने आई हूं. एसएसपी ने मामले को सुनने के बाद तुरंत महिला थाना को फोन किया. जिसके बाद महिला थाना से थानेदार ने यहां आकर पीड़िता से पूछताछ की है. उन्होंने कहा कि महिला थानेदार पीड़िता पर मैनेज करने का दबाव बना रही है.

MINOR GIRL MOLESTED IN BHAGALPUR
सिटी एसपी शुभांक मिश्रा (ETV Bharat)

''वरीय पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में पीड़िता अपनी मां के साथ शिकायत करने पहुंची थी. शिकायत मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हुई है. पीड़िता से बात हुई है. मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है. एफआईआर 4 घंटे बाद क्यों दर्ज हुई. इसकी जांच करवा रहे हैं. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट होगा, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी पिता पुलिस की हिरासत में है''. शुभांक मिश्रा, सिटी एसपी

ये भी पढ़ें-