ETV Bharat / state

झालावाड़: दो प्रसूताओं की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लेबर रूम में की तोड़फोड़

भवानी मंडी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की. डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया.

अस्पताल में परिजनों का हंगामा
अस्पताल में परिजनों का हंगामा (ETV Bharat Jhalawar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 29, 2025 at 8:24 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

झालावाड़: भवानी मंडी के सरकारी अस्पताल में शनिवार को दो प्रसूताओं की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी. दोनों प्रसूताओं की डिलीवरी के बीच करीब एक घंटे का अंतर था. हंगामे को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी.

अस्पताल की महिला चिकित्सक पूजा मीणा ने बताया कि कविता मेघवाल और रेशमी बाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था. डिलीवरी के बाद दोनों को वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन रेशमी बाई को घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर झालावाड़ रेफर किया गया. रास्ते में कार्डियक अटैक आने से उसकी मौत हो गई. वहीं, कविता मेघवाल को भवानी मंडी से झालावाड़ रेफर किया गया था, जिसकी बीच रास्ते में मौत हो गई.

महिला चिकित्सक पूजा मीणा (ETV Bharat Jhalawar)

इसे भी पढ़ें- आबूरोड में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप - Death of a pregnant woman

हंगामा और तोड़फोड़: प्रसूताओं की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जबरदस्त हंगामा किया और लेबर रूम में तोड़फोड़ कर दी. भवानी मंडी थाना प्रभारी रमेश मीणा ने बताया कि कमरुद्दीन चिकित्सालय में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया. मृतकाओं के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के पर्चा बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. भवानी मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.