ETV Bharat / state

छतरपुर में नकली खाद फैक्ट्री पर छापेमारी, संचालक फरार, वेयर हाउस सील

छतरपुर SDM को ओरछा रोड थाना इलाके के महोबा रोड खौप गांव के पास नकली खाद बनाने की मिली थी सूचना.

Fake fertilizer factory Raid
नकली खाद फैक्ट्री पर छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : September 23, 2025 at 8:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: छतरपुर में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर SDM ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गोदाम के अंदर नकली खाद की हजारों बोरियां, सिलाई मशीन सहित खाद पैकिंग का माल बरामद हुआ है. छापेमारी के दौरान 57 बोरी नकली डीएपी खाद, 57 बोरी कच्चा माल और 1000 से ज्यादा की खाली बोरियां बरामद की गई है.

बुंदेलखंड के छतरपुर में खाद की किल्लत ओर कालाबाजारी की वजह किसान परेशान हैं. बुवाई का समय नजदीक आते ही किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए दिन-दिन भर लाइनों में गुजारना पड़ रहा है. वहीं खाद माफिया भी किसानों के साथ धोखाधड़ी करने से बाज नही आ रहे हैं. छतरपुर SDM को ओरछा रोड थाना इलाके के महोबा रोड खौप गांव के पास नकली खाद बनाने की सूचना मिली थी.

नकली खाद फैक्ट्री पर छापेमारी (ETV Bharat)

मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर शाम द्वारका वेयर हाउस पर मारा गया छापा

मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर शाम द्वारका वेयर हाउस पर छापा मारकर कार्रवाई की गई. वेयर हाउस को सील कर दिया गया है. वेयर हाउस संचालक आदित्य पाठक मौके से फरार हो गया. जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.

Fake fertilizer factory Raid
नकली खाद फैक्ट्री पर छापेमारी में बरामद बोरियां (ETV Bharat)

पहले भी पकड़ा जा चुका है नकली खाद, यूपी, MP, राजस्थान से जुड़े थे तार

छतरपुर जिले में खाद को लेकर किसानों को हर साल परेशानी का सामना करना पड़ता है. पिछले साल भी SDM अखिल राठौर ने 460 बोरी नकली खाद ओरछा रोड थाना इलाके के कालापानी गांव से पकड़ी थी. मामले में में यूपी के अलीगढ़ के कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी.

Fake fertilizer factory Raid
नकली खाद फैक्ट्री पर छापेमारी में बरामद बोरियां (ETV Bharat)

बोले कलेक्टर- किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

मामले में छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा "सूचना मिलने पर SDM को टीम के साथ भेजा गया था. नकली खाद की कई बोरियां बरामद की गई हैं. किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है."

Fake fertilizer factory Raid
नकली खाद फैक्ट्री पर छापेमारी में बरामद खाली बोरियां (ETV Bharat)

छतरपुर SDM अखिल राठौर ने कहा "नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई है. 57 बोरी भरी सहित ओर हजारों की संख्या में खाली बोरियां बरामद हुई हैं. नकली खाद पैकिंग का काम किया जा रहा था. खाद की कहां-कहां सप्लाई हुई, कहां से कच्चा माल आता था, हर पहलू की जांच की जा रही है."