ETV Bharat / state

उधम सिंह नगर: अलग-अलग स्थानों में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, 3 को मारी गोली, कुल 4 अरेस्ट

उधम सिंह नगर में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया.

Encounter with miscreants
पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों में बदमाशों के साथ मुठभेड़ (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 25, 2025 at 12:40 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: चुनावी रंजिश को लेकर किच्छा में हुए अलीम हत्याकांड मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस समेत दो खाली खोके भी बरामद किए हैं. 23 अगस्त को भी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में हुई अलीम हत्याकांड के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज किच्छा के सामुदायिक अस्पताल में किया जा रहा है. कोतवाली पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि अलीम हत्याकांड में शामिल दो आरोपी खेत में छिपे हुए हैं.

उधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़ (Video-ETV Bharat)

सूचना पर टीम ने दरऊ क्षेत्र स्थित खेत को घेर लिया. खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से दोनों आरोपी घायल हो गए. जिसके बाद आरोपियों को इलाज के लिए किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साजिद खान (46 वर्ष) और गुलनवाज (22 वर्ष) निवासी ग्राम दरऊ बताया. आरोपियों से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

काशीपुर में मुठभेड़: वहीं रविवार देर शाम काशीपुर में भी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी. जिसे पुलिस काशीपुर अस्पताल लेकर आई. वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

दरअसल, रविवार देर शाम काशीपुर पुलिस द्वारा कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र से अचार फैक्ट्री की तरफ भाग रहे दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों द्वारा बताया गया कि बीती 21 अगस्त को उनके द्वारा ढकिया के पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाई थी.

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त की पहचान काव्य शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा निवासी ढकिया और राघव मिश्रा उर्फ निखिल पुत्र राजेश मिश्रा निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अभियुक्त काव्य शर्मा का भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में दोहरे हत्याकांड में थाना आईटीआई से जा जेल चुका है.

वहीं काव्य शर्मा भी पूर्व में हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी रहा है. अभियुक्त काव्य शर्मा का मामा भी हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है. पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर काव्य शर्मा ने गोली चलाने की घटना को पुरानी रंजिश बताया है.

ये भी पढ़ें: