बीमार नाबालिग लड़की का इलाज करने आया था ओझा, लेकिन उसने किया ये गंदा काम!
खूंटी में नाबालिग लड़की के साथ बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया है. आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

Published : May 30, 2025 at 7:37 PM IST
खूंटीः जिला के मारंगहदा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 60 साल के ओझा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर में पीड़िता अकेली थी और इलाज करने के लिए ओझा को घर बुलाया गया था. जहां ओझा ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी बरती.
ये मामला ग्राम सभा पहुंचा और ग्राम सभा के निर्देश के बाद मारंगहदा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी ओझा रामदेव लोहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर मेडिकल कराया गया. शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा.
मारंगहदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता की एक हादसे में मौत हो चुकी है. पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली और घर छोड़ दी. उसके बाद से नाबालिग लड़की अपनी बूढ़े दादा-दादी के साथ रहती है.
घटना के दिन लड़की के दादा बगल के गांव में शादी समारोह में गये थे. उसी दौरान लड़की को किसी कीड़ा ने काट लिया जिससे वो दर्द से रो रही थी. उसने अपनी दादी को बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है. लड़की की दादी ने मारंगहदा के ओझा रामदेव लोहरा को इलाज के लिए घर बुलाया.
ओझा ने नाबालिग लड़की की दादी को शराब पिलाने को कहा. ओझा को शराब पिलाने के लिए शराब लाने बगल गांव गई उसी वक्त ओझा ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. लड़की की चीख सुनकर अगल बगल के लोग पहुंचे तो देखा कि नाबालिग खून से लथपथ पड़ी है.
गांव वालों ने ओझा को पकड़ कर पहले धुनाई की उसके बाद ग्राम सभा के हवाले कर दिया. ग्राम सभा ने त्वरित फैसला सुनाते हुए पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा दलबल के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ओझा ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया और पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. शनिवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज होगा.
मारंगहदा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम सभा द्वारा दी गई सूचना पर उनकी टीम पहुंची और ग्राम सभा द्वारा बताया गया कि मामले की तफ्तीश की गई. पीड़िता और उसकी दादी के बयान पर मारंगहदा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है और ग्राम सभा ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- आदिवासी महिला के साथ हैवानियत, पुलिस के शिकंजे में आया एक आरोपी
इसे भी पढे़ं- बोकारो में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
इसे भी पढ़ें- पलामू में आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

