ETV Bharat / state

बड़े भाई ने छोटे भाई को तेजाब से नहलाया, ट्रैक्टर के विवाद में उठाया खौफनाक कदम

सुपौल में ट्रैक्टर विवाद को लेकर भाई ही भाई का दुश्मन बन गया. बड़े भाई ने छोटे भाई को तेजाब से नहला दिया है.

ACID ATTACK IN SUPAUL
सुपौल में भाई को तेजाब से नहलाया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 22, 2025 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सुपौल: बिहार के सुपौल में एसिड अटैक हुआ है. दो भाइयों के बीच झगड़े के बाद एक भाई ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया. गंभीर हालत में उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बड़े भाई ने छोटे भाई को तेजाब से नहलाया: घटना जिले के जदिया थाना क्षेत्र के जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड नंबर 17 की है. जहां सोमवार की रात करीब 2 बजे दो भाइयों में ट्रैक्टर को लेकर विवाद हुआ था. उसी दौरान बड़े भाई विनोद यादव ने छोटे भाई अखिलेश यादव को तेजाब से नहला दिया. तेजाब के कारण पीड़ित की दोनों आंखों पूरी तरह झुलस चुकी है. स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद मंगलवार की सुबह घायल को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

क्या बोले थानाध्यक्ष?: घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में आरोपी ने छोटे भाई पर तेजाब फेंका है.

"जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा में देर रात दो भाइयों के बीच ट्रैक्टर को लेकर लड़ाई हुई थी. उसी दौरान बड़े भाई विनोद यादव ने अपने छोटे भाई अखिलेश यादव पर एसिड फेंक दिया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है."- राजीव कुमार, थानाध्यक्ष, जदिया थाना

ये भी पढे़ं:

पैसे को लेकर विवाद में एक भाई ने दूसरे पर फेंका एसिड, कई लोग झुलसे

बिहार के सुपौल में एसिड अटैक, तीन लोग चपेट में आए