ETV Bharat / state

दंतेवाड़ा में एक साथ 8 नक्सलियों का सरेंडर, लोन वर्राटू अभियान से हुए प्रभावित - NAXALITES SURRENDER IN DANTEWADA

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर दोहरी कामयाबी मिल रही है. सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं.

Dantewada Police Success
दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 12, 2025 at 7:10 PM IST

2 Min Read

दंतेवाड़ा: बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में शनिवार को एक साथ 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इसमें माओवादी मंगड़ू मरकाम शामिल है. उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. दंतेवाड़ा पुलिस के सामने नक्लली मंगड़ू के साथ साथ अन्य 7 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया है. ये सभी माओवादी टेकलगुड़ा और दंतेवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय थे.

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के सामने डाले हथियार: इन सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के सामने सरेंडर किया है. दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि सभी माओवादी शासन की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित थे. इसी वजह से उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया. सरेंडर करने वाले नक्सली लोन वर्राटू अभियान से भी प्रभावित हुए हैं. लोन वर्राटू अभियान का गोंडी भाषा में शाब्दिक अर्थ होता है घर वापस आईए.

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का सरेंडर (ETV BHARAT)

सरेंडर नक्सलियों की जानकारी: सरेंडर नक्सलियों के बारे में गौरव एसपी राय ने जानकारी दी है.

  1. नक्सली मंगडू मड़काम, उम्र 30 साल, टेकलगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य, 50 हजार रुपये का इनामी
  2. नक्सली देवा राम कुंजाम, उम्र 26 साल, ककाड़ी पंचायत सीएनएम सदस्य , 50 हजार रुपये का इनामी
  3. नक्सली हड़मा सोड़ी, उम्र 48 साल
  4. नक्सली बुधराम मड़काम, उम्र 28 साल
  5. नक्सली जोगा मड़काम, उम्र 27 साल
  6. नक्सली पायकी कोवासी, उम्र 26 साल
  7. नक्सली सिगरेट वंजामी, उम्र 30 साल
  8. नक्सली पायकू वंजामी, उम्र 50 साल

दंतेवाड़ा एसपी ने दी अहम जानकारी: दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने जानकारी दी है कि अब तक लोन वर्राटू अभियान के तहत कुल 961 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इन माओवादियों में 226 नक्सली इनामी हैं.

नक्सलगढ़ दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटी से दो की मौत, 12 लोग घायल

भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में हनुमान जयंती, रूद्र हनुमान से लेकर नहरिया बाबा की महिमा जानिए

वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा, 3 लोगों की मौत.. 120 से ज्यादा गिरफ्तार, 15 पुलिसकर्मी घायल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.