पंडरा ओपी में घुसकर पुलिस पर हमला करने वाले आठ गिरफ्तार, थानेदार भी हुए थे घायल
रांची पुलिस ने पंडरा ओपी में तोड़फोड़ करने पुलिस पर हमला करने वाले आठ आरोपियों को धर दबोचा है.

Published : September 21, 2025 at 6:41 PM IST
रांचीः शनिवार को रांची के पंडरा ओपी में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है. थाने पर हमला करने में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
रांची पुलिस ने दी जानकारी
रांची पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल उत्तम कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. जिसके पश्चात करीब 400-500 महिलाएं और पुरुष उत्तम के शव को पंडरा ओपी के सामने मुख्य मार्ग को रखकर थाना परिसर में प्रवेश कर गए थे और थाना कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था.
इस दौरान लोगों ने पंडरा ओपी में घुसकर थाना अभिलेख, थाना की सरकारी संपत्ति, टेबुल-कुर्सी, अलमारी, सरकारी वाहन (संख्या- JH01CB-8393) और 407 गाड़ी (संख्या- JH01AH7124), भवन के दरवाजे और खिड़कियों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था.
साथ ही थाना प्रभारी को जान मारने की नियत से हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इस घटना के संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या 514/2025 दिनांक 21.09.2025 धारा-126 (2), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 132, 109, 324 (4) (5) भारतीय न्याय संहिता और 3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत 30 नामजद अभियुक्त एवं 400-500 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी.
दो महिला सहित आठ गिरफ्तार
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि शनिवार को कोतवाली डीएसपी जब अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे तब जाकर भीड़ पर कंट्रोल किया गया. घटना में शामिल 08 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें छह पुरुष और दो महिला शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश, कुणाल, कुंदन कुमार यादव, अनमोल जायसवाल, मीणा देवी और प्रिया कुमारी शामिल है.
ये भी पढ़ें-
रांची पुलिस पर मिर्च पाउडर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो बंदरों को भी किया गया रेस्क्यू
ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाले आए शिकंजे में, पुलिस ने करायी सड़क पर परेड
रांची में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी! ट्रैफिक पुलिस पर जानलेवा हमला, एक जवान गंभीर रूप से जख्मी

