ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बनेंगे 6 हजार स्मार्ट क्लास, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान

छत्तीसगढ़ में शाला खेल कूद प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया है.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 30, 2025 at 6:33 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 25वीं राज्य शाला खेलकूद महोत्सव का समापन हो गया. प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश के स्कूलों में 6 हजार स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे. रायपुर के जे आर दानी शासकीय कन्या स्कूल में शाला खेलकूद महोत्सव के समापन पर उन्होंने ये बात कही है. चार दिनों तक चले इस आयोजन ने राज्यभर के विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक मंच पर प्रस्तुत किया और विद्यालय परिसर खेल भावना तथा ऊर्जा से गूंज उठा.

तकनीकी शिक्षा से राज्य को करेंगे विकसित: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा के प्रचार प्रसार का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाए जाएंगे. शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है और सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है.

Chhattisgarh School Sports Competition
छत्तीसगढ़ विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता (ETV BHARAT)

"छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक तकनीक": शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट, ई-लर्निंग मॉड्यूल, वीडियो लेक्चर और इंटरैक्टिव पढ़ाई कर सकेंगे. इस तरह के तौर तरीकों से पढ़ाई आसान और रोचक होगी और इससे कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझने में आसानी होगी. स्कूलों में 22 हजार कंप्यूटरों को इंस्टॉल किया जाएगा. इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, इंटरनेट से जुड़ाव और डिजिटल स्किल विकसित करने का मौका मिलेगा.

Education Minister Gajendra Yadav
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव (ETV BHARAT)

"ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में होगा शिक्षा का प्रसार": शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और इससे जुड़ी योजना से खास तौर पर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहद फायदा होगा. गांव में शहर जैसी आधुनिक और स्कूली शिक्षा मिलेगी. इन क्षेत्रों के बच्चों को स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर से पढ़ाई में समान अवसर मिलेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बेहतर होगा.

स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी. ऑनलाइन टेस्ट, प्रश्नपत्र और स्टडी मटेरियल आसानी से मिल सकेगी. इस कवायद से उनके अंदर प्रतियोगी माहौल पैदा होगा. स्मार्ट क्लास से केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि टीचर्स को भी फायदा होगा. शिक्षक डिजिटल मटेरियल से विषयों को और बेहतर ढंग से पढ़ा पाएंगे. ऑनलाइन संसाधनों की मदद से टीचिंग मेथड में सुधार होगा- गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़

School sports competition concludes in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में शाला खेल कूद प्रतियोगिता का समापन (ETV BHARAT)

डिजिटल एजुकेशन से विद्यार्थियों को होगा फायदा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डिजिटल एजुकेशन से छात्रों को बेहतर पढ़ाई करने में मदद मिलेगी. आने वाले समय में विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि तकनीक, नवाचार और कौशल विकास में भी आगे बढ़ पाएंगे. साय सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने में कारगर साबित होगा.

शाला खेल प्रतियोगिता का समापन: छत्तीसगढ़ शाला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर से शुरु हुआ और यह 30 सितंबर तक चला. राज्य के सभी संभागों के विभिन्न जोनों से आए खिलाड़ियों ने हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोलर स्केटिंग और साइक्लिंग जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. खेल में जीत दर्ज करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया.

युवा शक्ति ही देश का भविष्य हैं. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए- गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़

"हार से घबराएं नहीं सीखें": शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में हार से न घबराएं. जीवन स्वयं एक खेल है जिसमें जीत और हार दोनों का सामना करना पड़ता है.

हारने वाले खिलाड़ी को कभी मायूस नहीं होना चाहिए और जीतने वाले को घमंड से दूर रहना चाहिए. पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी छात्र छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए. खेल से हमें अनुशासन की सीख मिलती है- गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री ने क्या कहा ?: इस समापन के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक स्वरूप तभी पूर्ण होता है जब उसमें खेल, कला और संस्कृति समाहित हो. खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिकता की भावना पैदा करते हैं.

विधायक सुनील सोनी भी हुए शामिल: इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सुनील सोनी भी शामिल हुए. उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारों के महत्व से वाकिफ कराया.

संस्कारवान विद्यार्थी ही आदर्श नागरिक बन सकते हैं और संस्कारों के बल पर ही जीवन की कठिनाइयों का सामना संभव है- सुनील सोनी, बीजेपी विधायक

रायपुर कलेक्टर ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला: इस कार्यक्रम में रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन कई स्कीम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिल सके.

बलौदाबाजार शिक्षा विभाग में नस्ती चोरी का मामला, जेडएलपीओ पर दस्तावेजों पर कब्जा करने का आरोप

सरकार 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कौशल आधारित शिक्षा शुरू करने की योजना बना रही: प्रधान

शिक्षा और नवाचार को मिलेगी नई उड़ान, जशपुर में जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच समझौता