सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कूड़ा उठाव का कार्य ठप, देवघर नगर निगम डिपो में खड़ी रही गाड़ियां - Strike In Deoghar
Sanitation workers boycotted work in Deoghar.देवघर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है. शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है और कचरा उठाने वाली गाड़ियां यूं ही डिपो में खड़ी हैं.

Published : July 13, 2024 at 4:10 PM IST
|Updated : July 13, 2024 at 4:27 PM IST
देवघरः श्रावणी मेला शुरू होने से पहले देवघर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है.सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कूड़ा उठाव में प्रयुक्त होने वाली गाड़ियां यूं ही डिपो में खड़ी रही. वहीं निगम के डिपो में आंदोलनरत सफाई कर्मचारी ऐसे ही बैठकर समय काटते दिखे. इस दौरान देवघर नगर निगम डिपो में बैठे हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी.
सफाई कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख तीन मांगें
बता दें कि देवघर नगर निगम में काम करने वाले 750 कर्मचारी हड़ताल पर हैं. उनकी तीन मुख्य मांगों में पीएफ की राशि सुनिश्चित करना , 10 वर्ष से ज्यादा समय से काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रमोशन और लंबे समय से काम कर रहे हैं कर्मचारियों को पूर्ण रूप से स्थाई करने की मांग शामिल हैं.
कूड़ा उठाव का काम ठप, डिपो में खड़ी रही गाड़ियां
बताते चलें कि हड़ताल से पहले सफाई कर्मचारी प्रतिदिन निगम डिपो से कई ट्रैक्टर और छोटे ट्रक लेकर निकलते थे और शहर का कूड़ा-कचरा उठाते थे.वहीं गाड़ियों के नहीं निकलने से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कचरे का ढेर लग गया है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.
श्रावणी मेला से पहले नहीं हुई हड़ताल समाप्त तो बढ़ सकती है मुसीबत
जरूरत है की नगर आयुक्त जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराने के लिए पहल करें, नहीं तो 22 जुलाई से लगने वाले श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है.साथ ही शहर में कूड़े के ढेर से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहेगा.
ये भी पढ़ें-
देवघर नगर निगम के सफाई कर्मी गए हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई
देवघर नगर निगम मना रहा जल दिवाली, जल की शुद्धता को लेकर फैलायी जागरुकता

