ETV Bharat / state

कोरिया जिले में डायरिया से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 9 लोगों का इलाज जारी

कुछ मरीजों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भी रेफर किया गया है.

Two people died of diarrhea
कोरिया जिले में उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 28, 2025 at 2:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरिया: जिले में उल्टी-दस्त से 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 9 लोगों का इलाज जारी है. मामला बैकुंठपुर जनपद के ग्राम नगर के पहाड़पारा का है. पहाड़पारा में दो दिनों के अंदर उल्टी दस्त के कई मरीज सामने आए हैं जिनमें दो की मौत हो चुकी है.

अचानक बिगड़ी तबीयत: पीड़ितों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर और जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है. पहाड़पारा के प्रभावित परिवारों में उल्टी दस्त 2 दिन पहले शुरू हुआ. इस दौरान विजय सिंह उर्फ नंदू उम्र 35 वर्ष और महिला फूलमती पति ललन सिंह उम्र 55 वर्ष की अचानक हालत बिगड़ी.

Two people died of diarrhea
कोरिया जिले में उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दोनों एक ही परिवार के: हालत बिगड़ने के बाद दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 35 साल के विजय सिंह और महिला फूलमती उम्र 55 साल दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे.

पानी का सैंपल लिया गया: बढ़ते मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. प्रभावित परिवारों से मिली और पेयजल स्त्रोत का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल सभी प्रभावितों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित परिवारों का सर्वे किया और डॉक्टर की निगरानी में सभी की स्थिति सामान्य है.

कुछ नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती हैं. वहीं स्वास्थ्य कर्मी रात में भी सेवा देंगे. आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है- डॉक्टर नीरज सिंह

2 जिला अस्पताल रेफर: जिन प्रभावितों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है, उनमें मनीष सिंह, इंद्रलोक सिंह, करन सिंह, राम राघव सिंह सुखमन और श्याम बाई शामिल हैं. दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है. श्याम बाई की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है.

मांस पार्टी बनी वजह?: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक ही परिवार के लोगों के बीच मांसाहार पार्टी हुई थी, इसमें उल्टी दस्त जैसी शिकायत सामने आई. इसके बाद गांव में स्वास्थ्य टीम ने सर्वे किया है. चिकित्सकों की निगरानी में सभी की स्थिति सामान्य है. दो की मौत हुई है, इसके कारण हृदय रोग संबंधी भी हो सकते हैं.

हालांकि मौत की असल वजह पार्टी है या हृदय संबंधी रोग या कुछ और इसकी पुष्टि रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दूषित पानी का सेवन न करें.

बलरामपुर के आत्मानंद स्कूल में गंदा पानी पीने से कई बच्चों को हुआ पीलिया, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
चिरमिरी में फैला पीलिया, स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर ने किया दौरा, शुद्ध पानी और स्वच्छता के निर्देश
गांव में डायरिया फैलने के बाद लगा मेडिकल कैंप, कुछ घरों में ग्रामीण ताला लगाकर अस्पताल में भी भर्ती