ETV Bharat / state

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के मंच पर हंगामा, बोचहां में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भिड़े बेबी और गीता कुमारी समर्थक

बिहार चुनाव से पहले बोचहां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान डिप्टी सीएम के सामने बेबी और गीता कुमारी समर्थकों में भिड़ंत हो गई-

बोचहां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हाथापाई तक पहुंची बहस
बोचहां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हाथापाई तक पहुंची बहस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 25, 2025 at 5:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मुजफ्फरपुर के बोचहां में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई. सम्मेलन के दौरान बेबी कुमारी और गीता कुमारी के समर्थकों के बीच जोरदार हंगामा हुआ, जिससे एनडीए की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए. वहीं सियासी माहौल भी काफी गरम हो गया.

नारेबाजी से शुरू हुआ हंगामा : सम्मेलन के दौरान मंच से धर्मशिला देवी ने संबोधन में बेबी कुमारी को बोचहां सीट से जीत की अग्रिम बधाई दी. इस बयान के बाद बेबी कुमारी के समर्थक ज़ोरदार नारेबाजी करने लगे. तभी गीता कुमारी के समर्थक भड़क उठे और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई.

ETV Bharat
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने हंगामा (ETV Bharat)

हाथापाई तक पहुंची बहस : नारेबाजी का सिलसिला इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर हावी हो गए. सम्मेलन का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और मौके पर अफरातफरी मच गई. खुद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने माइक संभाली. मौजूद लोगों को शांत रहने की अपील करने लगे. लेकिन तस्वीरें बता रहीं हैं कि उस अपील के बाद हाथापाई भी शुरु हो गई.

''ये थोड़ा कन्फ्यूजन है. एनडीए का सक्षम नेतृत्व मिलकर बिहार में चुनाव चुनाव लड़ेगा. अभी कोई प्रत्याशी नहीं, कोई उम्मीदवार नहीं, एनडीए गठबंधन में एक सैनिक की तरह उसका कार्यकर्ता कार्य करता है.यहां पर कोई इस तरह का भेद नहीं है.लोग अपने परिवार के लिए स्वार्थ में काम करता है. लेकिन एक सच्चा सैनिक अपने कमांडर के एक आदेश पर अपने को बलिदान करने के लिए तैयार रहता है.''- विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम, बिहार

ETV Bharat
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की मौजूदगी में कार्यक्रम (ETV Bharat)

बोचहां सीट की अहमियत : बोचहां विधानसभा सीट हमेशा से राजनीति की दृष्टि से अहम मानी जाती रही है. दिवंगत रमई राम इस सीट से एक दर्जन बार विधायक रह चुके थे और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे. उनके निधन के बाद उनकी बेटी गीता कुमारी को सशक्त दावेदार माना जा रहा है. वहीं बेबी कुमारी भी इस सीट से पूर्व विधायक रह चुकी हैं और लगातार सक्रिय राजनीति में बनी हुई हैं.

उपमुख्यमंत्री ने की शांति की अपील : हंगामे के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंच से कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की. उन्होंने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन समर्थक नारेबाजी करते रहे. बाद में किसी तरह स्थिति को काबू में किया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया.

बोचहां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
बोचहां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा (ETV Bharat)

भीतरखाने की खींचतान उजागर : एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ यह हंगामा इस बात का संकेत है कि बोचहां सीट पर अंदरूनी खींचतान तेज हो चुकी है. आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-