ETV Bharat / state

दिल्ली में तांत्रिक ने किया 12 साल की बच्ची से रेप, बोला- किसी को बताया तो पापा मर जाएंगे... - Delhi Tantrik Raped Girl

Delhi tantrik rapes 12 year old: दिल्ली पुलिस ने कंझावला में 12 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में कथित तांत्रिक मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया है. घटना तब प्रकाश में आई जब बच्ची बीमार पड़ गई और उसने बलात्कार का खुलासा किया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली में तांत्रिक ने किया 12 साल की बच्ची से रेप
दिल्ली में तांत्रिक ने किया 12 साल की बच्ची से रेप (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : August 28, 2024 at 3:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कंझावला में 12 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तांत्रिक की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शरीफ स्थानीय कब्रिस्तान के पास रहता था और तंत्र मंत्र करता था. घटना 27 अगस्त की है.

जानकारी के अनुसार, लड़की अपने भाई-बहनों और पिता के साथ कंझावला में रहती थी. उसके पिता सब्जी विक्रेता हैं और उसकी मां का निधन हो चुका है. सोमवार को लड़की के पिता की तबीयत खराब थी और वो तांत्रिक के पास स्वास्थ्य जांच के लिए गए. जाने पर उसने पिता से कहा कि वह लड़की को अनुष्ठान के लिए कुछ सामान के साथ उसके साथ भेज दे. पिता ने लड़की को उसके भाई के साथ भेज दिया.

थोड़ी देर बाद भाई घर लौटा और अपने पिता को बताया कि शरीफ ने अनुष्ठान के लिए लड़की को अपने पास रखा है. थोड़ी देर बाद लड़की घर लौटी, लेकिन वह चुप थी. अगले दिन यानी मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हो गई. जब वे अस्पताल गए तो पता चला कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है. इसके बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें- स्कूल में नर्सरी की छात्रा से सफाई कर्मी करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तांत्रिक बोला- किसी को बताया तो पापा मर जाएंगेः रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने मारपीट के बाद लड़की को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके बीमार पिता की मौत हो जाएगी. रोहिणी जिला पुलिस के बयान के मुताबिक, "बच्ची की एसजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई. आरोपी 52 वर्षीय मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है."

यह भी पढ़ें- 'द पिनाकल स्कूल' में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान