ETV Bharat / state

दिल्ली पुलिस का "ऑपरेशन आघात", 24 घंटे में 63 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, शराब और ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद

साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने "ऑपरेशन आघात" अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है.

दिल्ली पुलिस ने 63 लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 63 लोगों को किया गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 20, 2025 at 11:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने "ऑपरेशन आघात" अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. इस अभियान में पुलिस ने 28 बदमाशों सहित कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 14 कंट्री मेड पिस्टल, एक सोफिस्टिकेटेड पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और 16 चाकू बरामद किए गए.

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 6338 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई और इस सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा करीब 6 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा, 51 ग्राम हेरोइन, 54 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स तथा तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

दिल्ली पुलिस ने 63 लोगों को किया गिरफ्तार (ETV Bharat)

ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर नकेल कसते हुए पुलिस ने जुआ अड्डा चलाने वालों पर छापेमारी की और 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल के साथ 5 आरोपियों को पकड़ा गया. एनडीपीएस मामलों में फरार चल रहे 2 आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया.

डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जॉइंट सीपी संजय जैन की देखरेख में चलाया गया. इसमें एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा, ईशान भारद्वाज के साथ कई एसीपी, एसएचओ और ऑपरेशन सेल की टीम शामिल रही. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयों से बदमाशों पर अंकुश लगता है और इलाके में अमन-चैन कायम होता है.

ये भी पढ़ें :

दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, शालीमार बाग दुष्कर्म केस में था वांटेड

गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, तीन स्थानों पर मुठभेड़ में पांच बदमाश घायल