ETV Bharat / state

भलस्वा लैंडफिल साइट पर अचानक पहुंचे मेयर, कहा- कूड़े की जगह अब बनेगा हरा-भरा पार्क

भलस्वा लैंडफिल साइट पूरे इलाके में सबसे बड़ी समस्या है. इसको लेकर काफी राजनिति भी की जाती है.

दिल्ली के मेयर महेश खींची
दिल्ली के मेयर महेश खींची (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 4, 2025 at 11:32 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पहुंचने की खबर जैसे ही फैली आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मेयर उससे पहले ही भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंच गए. उन्होंने दावा किया कि आधे से ज्यादा कूड़े के पहाड़ को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देशों के चलते हटा दिया गया है, जिस जगह पर आज हरे भरे पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं.

भलस्वा लैंडफिल साइट का औचक निरीक्षण: मेयर महेश खींची ने कहा कि वहां पर भी कूड़े का पहाड़ बना हुआ था, अब 45 लाख मैट्रिक टन कूड़ा यहां से हटाकर आधे फेस का काम पूरा किया गया और बाकी कूड़े को हटाने का भी टेंडर तीन दिन पहले पूरा किया जा चुका है. यानी अब बहुत जल्द बचे हुए कूड़े को हटाने का काम शुरू होगा और कूड़े का यह पहाड़ दिल्ली से हटेगा.

दिल्ली के मेयर महेश खींची (ETV Bharat)

भलस्वा लैंडफिल साइट से 70 प्रतिशत कूड़ा हटाया गया: मेयर महेश खींची ने कहा कि MCD में आम आदमी पार्टी के 2 साल के कार्यकाल में भलस्वा लैंडफिल साइट से 70% कूड़ा हटाया गया, 45 लाख मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लिए टेंडर हो गया है. बाकि ये कूड़ा भी कुछ महीनो में हटा दिया जाएगा. निगम में आप सरकार ने कूड़े के पहाड़ों को साफ कर ग्रीन फील्ड के तौर पर विकसित कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की.

दिल्ली के मेयर महेश खींची के साथ डिप्टी मेयर और साथ ही स्थानीय निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. फिलहाल अब लगातार यह दावा आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से किया जा रहा है कि बचा हुआ कूड़े का पहाड़ भी बहुत जल्द खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: