ETV Bharat / state

जैकलीन फर्नांडीज को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में FIR रद्द करने की याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है.

JACQUELINE FERNANDEZ FIR
जैकलीन फर्नांडीज को झटका ! (SOURCE: ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 3, 2025 at 6:14 PM IST

|

Updated : July 3, 2025 at 6:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की मनी लाउंड्रिंग के मामले की आरोपी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अपने खिलाफ दायर एफआईआर को निरस्त करने की मांग खारिज कर दी है. जस्टिस अनीश दयाल ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया.

हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर 2023 को जैकलीन की याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी किया था. जैकलीन ने याचिका दायर कर कहा था कि उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. जैकलीन ने कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर ने तो उसके साथ फर्जीवाड़ा किया है साथ ही अदिति सिंह ने भी फर्जीवाड़ा किया. जैकलीन ने कहा था कि उसे सुकेश चंद्रशेखर ने टारगेट किया और उसका मनी लाउंड्रिंग मामले में कोई हाथ नहीं है. जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के उस दावे को खारिज किया था कि वो उसके साथ रिलेशनशिप में हैं.

बता दें कि 15 नवंबर 2022 को पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दी थी. 31 अगस्त 2022 को कोर्ट ने जैकलीन फर्नाडीज के खिलाफ दायर पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. 17 अगस्त 2022 को ईडी ने पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. ईडी ने पूरक चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया था. ईडी अप्रैल 2025 में इस मामले में जैकलीन की सात करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुका है.

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने पांच करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे. सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को गिफ्ट पहुंचाने का काम करता था. इन गिफ्टों में 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की एक पारसी बिल्ली भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- 200 करोड़ रुपये की ठगी का मामला, सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉल की जमानत याचिका पर ED को नोटिस

ये भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर को जेल में घड़ी पहनने की अनुमति देने के खिलाफ मंडोली जेल की याचिका पर नोटिस जारी

Last Updated : July 3, 2025 at 6:44 PM IST