ETV Bharat / state

भलस्वा लैंडफिल साइट पर एलजी और सीएम रेखा गुप्ता ने बांस रोपण अभियान का किया शुभारंभ

भलस्वा लैंडफिल दिल्ली में एक ओवरफिल्ड लैंडफिल अपशिष्ट डंपिंग साइट है. पूरे इलाके में सबसे बड़ी समस्या है.इसको लेकर काफी राजनिति भी की जाती है.

भलस्वा लैंडफिल साइट पर 'बांस रोपण अभियान' का शुभारंभ
भलस्वा लैंडफिल साइट पर 'बांस रोपण अभियान' का शुभारंभ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 4, 2025 at 4:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों कूड़े पर राजनीति देखने को मिल रही है. भलस्वा लैंडफिल साइट जो कूड़े का पहाड़ है. यहां पहले दिल्ली के मेयर पहुंचे और उन्होंने कूड़े के पहाड़ को आधे से ज्यादा काम करने का दावा किया. उन्होंने बताया कि पहाड़ को 45 लाख मैट्रिक टन कूड़ा यहां से हटाया जा चुका है. तो वहीं आज उसी जगह पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंचीं और साथ ही साथ उपराज्यपाल विनय सक्सेना भी मौजूद रहे. इनके साथ-साथ स्थानीय विधायक दीपक चौधरी और निगम पार्षद गायत्री यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

बांस रोपण अभियान का शुभारंभ: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान का शुभारंभ किया. यह सरकार के 'विकसित भारत 2047' की दिशा में एक प्रयास है. इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्थानीय विधायक दीपक चौधरी और उपराज्यपाल विनय सक्सेना भी मौजूद रहे. अब इस इलाके में बांस के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जा रही है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है. दिल्ली में चहुंमुखी विकास होगा. यहां सैकड़ों की संख्या में बांस के पौधे लगाए गए, जिससे पूरे इलाके में हरियाली बनी रहे और प्रदूषण कम हो सके. वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भ कहा कि आज यहां एक नई शुरूआत हुई है..आज यहां 2,000 बांस के पौधों को लगाया गया है. एक से डेढ़ महीने के अंदर 54,000 पेड़ और लगाए जाएंगे. बांस के पेड़ इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि ये 30% ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं. हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने वाली है...

भलस्वा लैंडफिल साइट पर प्रदूषण स्तर हाई: दरअसल, भलस्वा लैंडफिल साइट के आसपास के कई किलोमीटर के इलाके में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहता है. लैंडफिल साइट से निकलने वाला धुआं और गंदा पानी पूरे इलाके में प्रदूषण फैलाता है. लोग बीमार हो रहे हैं और पिछले कुछ सालों में इस लैंडफिल साइट का काम भी किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां कूड़े के पहाड़ को हटाकर बहुत ही जल्द हरा भरा पार्क होगा, जिससे आसपास फैलने वाला प्रदूषण पूरी तरीके से खत्म होगा और लोगों को अच्छा वातावरण मिल सकेगा.