दिल्ली में 34 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिरों' का उद्घाटन, अब इलाज होगा पूरी तरह डिजिटल
दिल्ली के कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया. इसमें मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

Published : July 24, 2025 at 1:38 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली सीएम ने गुरुवार 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का दिल्ली सचिवालय से डिजिटल उद्घाटन किया. साथ ही आठ जन औषधि केंद्रों का लोकार्पण किया. वहीं दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को अब हेल्थ इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम (हिम्स) से जोड़ा गया है. हिम्स के माध्यम से मरीज, अब घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे.
इस सुविधा का उद्घाटन करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही मरीजों को अब अपने मेडिकल रिकॉर्ड के मोटे-मोटे थैले लेकर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आपको हेल्थ कार्ड दिखाते ही आपका सारा रिकॉर्ड एक क्लिक से डॉक्टर के सामने खुल जाएगा. कौन सी दवा खाई, किस डॉक्टर को दिखाया यह भी जानकारी रिकॉर्ड में होगी.
भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है भाजपा सरकार
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 24, 2025
✅ पिछली सरकार में भ्रष्टाचार के अनेकों साधन मौजूद थे। किसने कहां से कितनी दवाईयां खरीदी कितनी इस्तेमाल हुई कौन पूछ रहा है?
✅ लेकिन आज आपको कुछ भी खरीदना है तो डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक जगह खरीदा जायेगा, ताकि हर हॉस्पिटल… pic.twitter.com/AFEMPZF95v
दिल्लीवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 24, 2025
आज दिल्ली सचिवालय से राजधानी को 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 नए जनऔषधि केंद्र, और सभी सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक Hospital Information Management System (HIMS) की ऐतिहासिक सौगात मिली है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह… pic.twitter.com/aTiikmk408
साथ ही, कौन सा टेस्ट कराना है, एम्बुलेंस की बुकिंग करनी है सब हिम्स के माध्यम से घर बैठे ही हो सकेगी. सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'आप सरकार' ने मात्र 97 लोगों का रिकॉर्ड दिखाया, जिनके परिवारों को कोरोना में डेथ होने पर सरकार ने आर्थिक सहायता दी थी. केजरीवाल सरकार में 24 अस्पतालों के निर्माण कार्य शुरू किए जाने और लगभग एक हजार करोड़ रुपए लगाने के बाद एक भी अस्पताल का काम भी पूरा नहीं हुआ.
दिल्लीवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 24, 2025
आज दिल्ली सचिवालय से राजधानी को 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 नए जनऔषधि केंद्र, और सभी सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक Hospital Information Management System (HIMS) की ऐतिहासिक सौगात मिली है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह… pic.twitter.com/aTiikmk408
“स्वस्थ दिल्ली, समृद्ध दिल्ली” यही दिल्ली सरकार का संकल्प है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 24, 2025
राजधानी के आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों में अब नागरिकों को निशुल्क इलाज, जन औषधि केंद्रों से रियायती दवाएँ और HIMS प्रणाली के माध्यम से अस्पतालों में तेज़, पारदर्शी और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। pic.twitter.com/WBMDiAiGzg
कई सुविधाएं होंगी उपलब्ध: उन्होंने कहा कि ये लोग जलभराव और सड़कों पर गड्ढों की बात करते हैं, लेकिन ये सारी नाकामियां पुरानी सरकार की हैं. मोहल्ला क्लीनिक ऐसे थे कि अगर पैर में चोट लग जाए तो पट्टी बांधने और टिटनेस का टीका लगवाने की सुविधा भी नहीं थी. वहीं आरोग्य मंदिर में आप 23 तरह की टेस्टिंग सुविधाएं, फैमिली प्लानिंग, कुष्ठ रोग निवारण की सुविधा सहित प्राथमिक स्तर की सभी सुविधाएं इनमें उपलब्ध हैं.

हिम्स के माध्यम से मिलेंगी ये सुविधाएं: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हिम्स, जिसे अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली भी कहा जाता है, मुख्य रूप से अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में सूचना प्रबंधन और प्रक्रिया स्वचालन के लिए एक सॉफ्टवेयर समाधान है. दिल्ली के लोगों को हिम्स के माध्यम से 20 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. इनमें डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट लेना, टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट लेना, एम्बुलेंस बुक करना, बिलिंग सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं. इसके माध्यम से रोगी रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन, प्रयोगशाला परिणाम, डॉक्टर की नियुक्तियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को डिजिटल रूप से प्रबंधित किया जा सकता है. हिम्स का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित करना, दक्षता बढ़ाना, मानवीय त्रुटियों को कम करना और रोगी सैटिस्फ्रैक्शन में सुधार करना है.
यह भी पढ़ें-
दिल्ली में मरीज के पेट से निकला 10.6 किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने लगे डेंगू और मलेरिया के मरीज, डॉक्टर बोले- इस मौसम में रखें खास ख्याल

