ETV Bharat / state

हरिद्वार में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी, बीपीसीएल के टैंकर चालक को पीटा, देखिए वीडियो

मामूली विवाद में दिल्ली से आए युवकों ने भारत पेट्रोलियम के ड्राइवर और क्लीनर को पीट दिया, पुलिस ने युवकों का चालान किया

HARIDWAR FIGHT
हरिद्वार में मारपीट (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 9, 2025 at 11:53 AM IST

|

Updated : June 9, 2025 at 12:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: शहर में हाईवे पर कुछ कार सवार युवकों ने एक टैंकर ड्राइवर की पिटाई कर दी. मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे के पास का है. यहां कुछ युवकों ने पहले दिल्ली नंबर की एक कार को भारत पेट्रोलियम के टैंकर के सामने लगाकर उसे रोका. फिर टैंकर से उतारकर ड्राइवर को पिटाई की.

दिल्ली के युवकों ने टैंकर चालक को पीटा: कार से उतरे लोगों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. उन्होंने चालक के सहयोगी को भी पीटना शुरू कर दिया. बीच हाईवे पर हुए मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कई लोग ड्राइवर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बीच बचाव करने वालों के साथ भी मारपीट की गई.

हरिद्वार में टैंकर चालक की पिटाई (Video- ETV Bharat)

पुलिस ने किया चालान: इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि-

कल 8 जून को रात्रि में 11 बजे रायसी मिल तिराहा कट के पास एक BPCL तेल के टैंकर DL 9C BH 7639 जो चालक नरेश कुमार चला रहा था, से एक मोटर कार UP 20 AT 7116 जिसमें आठ व्यक्ति सवार थे, दोनों पक्षों में गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर झगड़ा हो गया था. इस दौरान काफी पब्लिक इकट्ठा हो गई थी. कार चालक ने मौके से गाड़ी भगा ली.
-अमरजीत सिंह, प्रभारी कोतवाल, ज्वालापुर-

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी: ये सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा कार को रात्रि अधिकारी रणबीर रमोला और पुलिस बल के साथ हरि लोक तिराहे पर रोका गया. दोनों पक्षों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया. कार चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट की धाराओं में चालान किया गया. पब्लिक प्लेस में झगड़ा करने और हुडदंग करने को लेकर कार्रवाई की गई. कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि आइंदा कोई भी इस तरह की अव्यवस्था फैलाते हुए या झगड़ा करते हुए पाए जाएंगे, तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इनका हुआ चालान

  1. कुनाल पुत्र सुमेर सिंह निवासी RZ 137 जन्नत बिहार झोडोदा रोड, नवाजगढ़ दिल्ली
  2. केशव पुत्र साहब सिंह निवासी सैनिक एन्क्लेव पार्ट फर्स्ट, नई दिल्ली
  3. पुनीत पुत्र दिलबाग निवासी कुलासी जाजर, हरियाणा
  4. साहिल पुत्र जानवनत सिंह निवासी गोईला विहार, नई दिल्ली
  5. हर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी जन्नत विहार कॉलोनी नजवतगढ़, नई दिल्ली

ये भी पढ़ें:

Last Updated : June 9, 2025 at 12:30 PM IST