ETV Bharat / state

देहरादून नगर निगम ने कूड़ा उठान का शुल्क किया तय, लिस्ट देखकर जानें किसे देना पड़ेगा कितना पैसा - Dehradun garbage collection fee

Dehradun Municipal Corporation garbage collection fee announced देहरादून नगर निगम ने शहर से कूड़ा उठान की दरों जारी कर दी हैं. इसमें 17 कैटेगरी तय की गई हैं. महिला समूहों को नगर निगम के 47 वार्डों से कूड़ा उठाने और शुल्क वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कूड़ा उठान के लिए किसको कितना शुल्क देना होगा, इस खबर में जानिए पूरी डिटेल.

Dehradun Municipal Corporation
देहरादून नगर निगम समाचार (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 20, 2024 at 12:31 PM IST

|

Updated : September 20, 2024 at 1:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: नगर निगम देहरादून ने 47 वार्डों से घर-घर कूड़ा उठान और शुल्क की वसूली की जिम्मेदारी महिला समूह को सौंपने के बाद अब शुल्क की दरें भी तय कर दी गई हैं. नगर निगम ने शुल्क की दरें व्यापारियों के विरोध के बाद तय की हैं. व्यापारी शुल्क निर्धारित न होने के बावजूद महिला समूह को शुल्क वसूली की जिम्मेदारी देने का विरोध कर रहे थे.

कूड़ा उठान का शुल्क तय (Video- ETV Bharat)

नगर निगम ने कूड़ा उठान शुल्क किया तय: शहर के 100 वार्डों में से 47 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान और शुल्क की वसूली के लिए नगर निगम महिला समूह को जिम्मेदारी सौंप रहा है. महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. नगर निगम के शेष नौ वार्डों के लिए निगम की ओर से अब दोबारा इन वार्डों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे. महिला समूह नगर निगम की ओर से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क वसूली के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे. संकरी गली मोहल्ला आदि में अधिक सघनता से साफ सफाई कराई जा सकेगी. साथ ही सभी महिला समूह को नगर निगम की ओर से पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे.

देहरादून में कूड़ा उठाने का चार्ज

  • बीपीएल वर्ग- 30 रुपए
  • सामान्य मध्यम आय वर्ग- 70 रुपए
  • सोसाइटी 40 फ्लैट तक- 2000 रुपए
  • सोसाइटी 41 से 100 फ्लैट तक- 5000 रुपए
  • 100 फ्लैट से अधिक- 10,000 रुपए
  • मांस मछली विक्रेता- 400 से 600 रुपए
  • होटल गेस्ट हाउस- 1,000 से 10,000 रुपए
  • धर्मशाला- 200 रुपए
  • बारातघर- 1,500 रुपए
  • छात्रावास वाले स्कूल और कॉलेज- 2000 रुपए
  • बगैर छात्रावास वाले स्कूल और कॉलेज- 500 रुपए
  • अस्पताल और नर्सिंग होम- 800 से 5,000 रुपए
  • दुकान- 100 से 10,000 रुपए
  • फैक्ट्री और वर्कशॉप- 1,000 से 5,000 रुपए
  • सार्वजनिक स्थल पर समारोह- 2,000 रुपए प्रतिदिन
  • भवन का मलबा- 100 से 2,000 रुपए
  • रेस्टोरेंट- 300 से 600 रुपए

47 वार्डों से कूड़ा उठान कराएंगे महिला समूह: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 47 वार्डों से कूड़ा उठान का शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी सौंप दी है. सभी महिला समूहों को वार्डों का आवंटन कर दिया गया है. वहीं समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर कमीशन दिया जाएगा. साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी.
ये भी पढ़ें: डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 58 वाहनों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, 15 जनवरी तक डस्टबिन फ्री होगा प्रदेश

Last Updated : September 20, 2024 at 1:59 PM IST