ETV Bharat / state

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का खुला खेल; पैर रखते ही उखड़ जाती सड़कें, हाथ में डामर लेकर ग्रामीणों ने की कार्रवाई मांग

मुरादाबाद में सड़क की गुणवत्ता का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

सड़क बनने के एक दिन बाद ही उखड़ी
सड़क बनने के एक दिन बाद ही उखड़ी (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 6, 2025 at 4:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में पीडब्ल्यूडी विभाग के भ्रष्टाचार की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इलाके में पड़ी डामर सड़क को हाथों से खोद कर दिखाते हुए ग्रामीणों ने प्रदेश के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई है. कुछ समय पहले ही कई किलोमीटर कि सड़क डाली गई. यह सड़क मिट्टी पर बिना कोलतार डाले ही कोलतार मिली बजरी कि सड़क डाल दी गई है. यह सड़क का आलम अब यह है कि सड़क को हाथों से ही उखड़ रही है. पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस पुरे मामले में जांच की बात कह रहे है.

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर खेम की मिलक से दलपतपुर को जोड़ने वाले रास्ते पर पड़ रही डामर सड़क का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता को दिखा रहे है कि PWD ने मिट्टी पर ही बिना कोलतार डाले सड़क पर कोलतार मिक्स बजरी के सड़क बिछा दी. जो पैर की ठोकर मारने से ही उखड़ रही है. सड़क हाथ से ही पूरी परत उखड़ रही है. कई किलोमीटर की सड़क का यही हाल है. यह सड़क 1500 मीटर लंबी व 10 लाख रुपये की लागत से तैयार होनी थी.

गुरुवार को ही यह सड़क बननी शुरू हुई थी. पहले दिन ही सड़क उखड़ना शुरू हो गई. 200 से 300 मीटर की सड़क का ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ता का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दी. मामले को लेकर जेई चंद्रपाल ने बताया कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.