ETV Bharat / state

बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बड़ी खबर, मंत्री ने कहा- अभी यह जारी रहेगा, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कर सकते हैं

बिहार में भूमि सर्वे पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने घोषणा की है कि जमीन सर्वे 31 मार्च के भी चालू रहेगा.

राजस्व मंत्री संजय सरावगी
राजस्व मंत्री संजय सरावगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 31, 2025 at 9:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दरभंगा: ईद का त्योहार पूरे देश में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. वहीं बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने घोषणा की है कि जमीन सर्वे का समय 31 मार्च के बाद भी कुछ दिन के लिए बढ़ाया जाएगा. लोग इस अवधि में भी स्व घोषणा ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं.

जमीन सर्वे को लेकर मंत्री की अपील: मंत्री ने आम लोगों से जमीन के सभी कागजात जमा करने की अपील की है. लोग अब ऑनलाइन या ऑफलाइन भी कागजात जमा कर सकते हैं. बाकी पेपर बाद में भी जमा किए जा सकते हैं.राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने इस बात की पुष्टि की है.

भूमि सर्वे पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी (ET%V Bharat)

पोर्टल पर जमा कर सकते हैं कागजात: उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने जमीन के सभी कागजात पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा दें. उन्होंने ये भी कहा कि जिनके पास कम कागजात हैं. वे उतने ही पेपर के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सर्वे की तारीख बढ़ी: मंत्री संजय सरावगी ने यह नहीं बताया कि यह सुविधा कितने दिनों तक जारी रहेगी. लेकिन, जिन लोगों का सर्वे किसी कारण से नहीं हो पाया है. वे पोर्टल के खुले रहने का लाभ उठा सकते हैं. मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि जिनलोगों ने सर्वे का काम नहीं कराया है. अब 31 मार्च की समय सीमा को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया जा सकता है.

"जिन लोगों ने अभी तक जमीन का सर्वे नहीं कराया है. वे अब कुछ और दिनों तक यह काम कर सकते हैं. हालांकि, अंतिम तिथि 31 मार्च ही रहेगी, लेकिन पोर्टल कुछ दिनों तक चालू रहेगा. लोग अब ऑनलाइन या ऑफलाइन स्व-घोषणा कर सकते हैं." -संजय सरावगी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार

इसे भी पढ़ें