ETV Bharat / state

महिला को छेड़ना शोहदे को पड़ा भारी, थप्पड़ और चप्पलों से हुई पिटाई, सलाखों में गुजरी पूरी रात

महिला ने शोहदे को सिखाया सबक, बीच सड़क पर महिला ने थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, जेल में गुजरी आरोपी की रात

Symbolic picture
प्रतीकात्मक तस्वीर (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 9, 2025 at 6:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी में एक महिला ने शोहदे को खूब सबक सिखाया. जहां सड़क से गुजर रही स्कूटी सवार महिला को शोहदे ने कमेंट बाजी कर दी. फिर क्या महिला ने उसकी बीच सड़क धुनाई कर दी. एक के बाद कई थप्पड़ उसके गाल पर जड़ दिए. फिर पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस शोहदे को पकड़कर कोतवाली ले आई. जहां पूरी रात शोहदे को हवालात में गुजारनी पड़ी. उसने लिखित में माफी मांगी और 500 रुपए का चालान भरने के बाद वो हवालात से बाहर आया.

महिला ने आरोपी को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा: पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास मोमो का ठेला लगाता है. आरोपी महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था. पहले भी महिला को छेड़ चुका था. बीती शनिवार देर शाम को जब महिला उसके ठेले के सामने से गुजरी तो आरोपी मोमो वाले ने उस पर कमेंट पास कर दिए. आरोपी से परेशान महिला ने तुरंत ही अपनी स्कूटी रोकी और मोमो वाले को पकड़ लिया. मोमो वाले को अंदाजा नहीं था, ऐसा हो जाएगा. इसके बाद तो महिला ने उसे पीटना शुरू कर दिया. एक के बाद एक कई थप्पड़ और चप्पल उस पर जड़ दिए.

कमेंट बाजी के साथ करता था बदनाम: वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिससे आरोपी मौके से भाग नहीं पाया. जिसके बाद महिला ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया और आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया. आरोपी को पूरी रात हवालात में गुजारनी पड़ी. जिसके बाद उसने लिखित में माफी मांगी. पुलिस ने आरोपी को 500 रुपए का चालान कर सुबह छोड़ दिया. महिला का कहना था कि आरोपी उसे परेशान करने के साथ क्षेत्र में बदनाम भी कर रहा था.

मामले में आरोपी का चालान किया गया है. साथ ही आरोपी को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई है. - राजेश कुमार यादव, कोतवाल

ये भी पढ़ें-