'बीजेपी ने झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता की हासिल, बिलासपुर नगर निगम में नहीं हुआ कोई विकास' : प्रमोद नायक
बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस मेयर कैंडिडेट प्रमोद नायक ने बीजेपी पर हमला बोला है.प्रमोद की माने बीजेपी ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 29, 2025 at 3:32 PM IST
|Updated : January 29, 2025 at 5:15 PM IST
बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस ने इस बार प्रमोद नायक को अपना मेयर कैंडिडेट बनाया है. नामांकन के आखिरी दिन प्रमोद नायक ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रमोद नायक ने कहा कि वो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे. इस दौरान शहर के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर उनका फोकस होगा.प्रमोद नायक ने कहा कि बिलासपुर को विकसित शहर बनाने के लिए वो जी जान से मेहनत करेंगे.इस दौरान प्रमोद नायक ने कहा कि ना ही बीजेपी और ना ही उनका कोई भी प्रत्याशी उनके सामने किसी भी तरह की चुनौती खड़ी कर पाएंगे.
विकास में पिछड़ा बिलासपुर : प्रमोद नायक ने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी सतत प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में बिलासपुर और रायपुर की तुलना करते थे अब यह तुलना नहीं रह गई है. लेकिन बिलासपुर का जो विकास होना था वह विकास नहीं हो पा रहा है. उस विकास को हम आगे बढ़ाएंगे.बिलासपुर में सड़क बिजली पानी की जो समस्या है वह दूर करेंगे. योजनाबद्ध तरीके से काम करके जो बड़े काम नहीं हो पाए हैं उसे पूरा किया जाएगा. बिलासपुर में जो 15 ग्राम पंचायत है और नगर पंचायत एक पालिका जुड़ा है. उसमें विकास के नाम पर कुछ कमी है.पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करना होगा.वहां बिजली,पानी और सड़क की व्यवस्था करने का प्रयास होगा.
विधानसभा चुनाव में छलावा करके भारतीय जनता पार्टी ने मत हासिल किया है. चाहे महतारी वंदन के नाम से हो, महतारी वंदन मे 20% महिलाओं को फायदा मिल रहा है. वहीं अभी 80% महिलाएं वंचित हैं. 500 रूपये में सिलेंडर देने की बात कही थी. लेकिन किसी को कोई सिलेण्डर अभी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है. इसी तरह अन्य योजना चाहे धान खरीदी का हो, खाली घोषणा पत्र में ये लोग बात किए हैं. अमली जामा किसी में नहीं पहना पा रहे हैं. इन्हीं मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे. स्मार्ट सिटी के नाम पर छलावा किया है उसको भी लेकर रूकावट किया है उस पर भी हम जनता के बीच जाएंगे और मतदाताओं का समर्थन हासिल करेंगे- प्रमोद नायक,महापौर प्रत्याशी कांग्रेस

कौन है प्रमोद नायक ?: आपको बता दें कि 57 वर्षीय प्रमोद नायक ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहते हैं. एमकॉम की पढ़ाई करने वाले कांग्रेस नेता प्रमोद नायक कारोबारी हैं. कुर्मी समाज के नेता प्रमोद नायक छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश युवक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं.इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, प्रदेश सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष रहकर संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के रिश्तेदार हैं. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
सक्ती नगर पालिका में त्रिकोणीय मुकाबला, नामांकन में दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन
ईवीएम से चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का भी नहीं हो रहा पालन
प्राइवेट बैंकों में साइबर ठगी का पैसा जमा करने का मामला, 216 अकाउंट सीज 35 अरेस्ट

