ETV Bharat / state

पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के दौरान सीतामढ़ी में बरसे कन्हैया कुमार, NDA के खिलाफ कह दी बड़ी बात

सीतामढ़ी में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एनडीए की सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

PALAYAN ROKO NAUKRI DO YATRA
कन्हैया कुमार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 21, 2025 at 2:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के दौरान इस बार एनडीए की सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान सीतामढ़ी के भारत-नेपाल की सीमा बैरगनिया से इस पदयात्रा की शुरुआत हुई की और सीतामढ़ी के ढेंग में यात्रा की समाप्ति हुई.

हर कदम पर बेरोजगारी को लेकर सरकार से लड़ेंगे: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि डेढ़ लाख युवकों की नियुक्ति प्रकिया पूरी हो चुकी है. हालांकि उनको अब तक काम नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वे हर कदम पर बेरोजगारी हटाने को लेकर सरकार से लड़ने का काम करेंगे. कन्हैया कुमार ने कहा कि बेरोजगारी को हटाने को लेकर वह बिहार के युवाओं के साथ हैं और पूरी तरह से लड़ने को तैयार हैं.

पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में बरसे कन्हैया कुमार (Etv Bharat)

बेरोजगार युवा और मजदूर यात्रा में दे रहे हैं साथ: मौके पर कन्हैया कुमार ने कहा कि डेढ़ लाख युवकों की सरकार ने नियुक्ति को लेकर हर एग्जाम ले लिया. वो इन एग्जाम में पास भी हो गए लेकिन इन सब के बावजूद अब तक उनको नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया. वहीं इस यात्रा में बेरोजगार मजदूर और डेढ़ लाख युवा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को नौकरी नहीं दी जाती, तब तक वह सरकार के खिलाफ पदयात्रा के माध्यम से विरोध करते रहेंगे.

"बिहार की जनता अब वर्तमान सरकार से उब चुकी है. बिहार की प्रत्येक जनता जानती है कि सरकार कैसे शिक्षित युवाओं और मजदूरों को बेरोजगार करने में जुटी है."- कन्हैया कुमार, कांग्रेस नेता

ये भी पढ़ें :

कन्हैया कुमार की बिहार चुनाव में एंट्री, कहीं तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती तो नहीं दे रही कांग्रेस?

तेजस्वी के सामने कन्हैया बनेंगे कांग्रेस का विकल्प? बिहार चुनाव से पहले हुए सुपर एक्टिव

आज से कांग्रेस की 'पलायन रोको नौकरी दो यात्रा', कौन करेगा नेतृत्व?