ETV Bharat / state

कांग्रेस ने 'संगठन सृजन अभियान’ के तहत लोकसभा आर्ब्जवर और जिला आर्ब्जर किए नियुक्त - DPCC APPOINT OBSERVERS

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव कीओर से संगठन की आंतरिक मजबूती और पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है.

DPCC APPOINT OBSERVERS
DPCC ने की नियुक्ति (SOURCE: ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : April 19, 2025 at 10:02 PM IST

2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज राजधानी में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के फ्लेगशिप कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के तहत लोकसभा आर्ब्जवर और जिला आर्ब्जरों की नियुक्ति की है.

लोकसभा ऑर्ब्जवर्स को सौंपा गया ये जिम्मा: देवेन्द्र यादव ने स्पष्ट किया कि लोकसभा ऑर्ब्जवर ब्लॉक स्तर तक के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर ब्लॉक व जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यप्रणाली की समस्त जानकारी लेकर एक महीने के अंदर ब्लॉक और जिला पर बूथ स्तर तक संगठन को कैसे मजबूत बनाना है इस पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को देंगे.

कांग्रेस ने लोकसभा आर्ब्जवर किए नियुक्त
कांग्रेस ने लोकसभा आर्ब्जवर किए नियुक्त (SOURCE: ETV BHARAT)

जिला ऑर्ब्जवर्स की जिम्मेदारी: जिला ऑर्ब्जवर पहले की भांति अपना कार्य करते रहेंगे. संगठन के कार्यकर्ता की बैठकें आयोजित करने, महीने भर की राजनीतिक गतिविधियों प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर कैसे कार्यान्वित की जा सकती है, इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. जिला आर्ब्जवर प्रदेश स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर होने वाली गतिविधियां और बैठकों के आयोजन को कार्यान्वित करने में अपना सहयोग देते रहेंगे.

जिला आर्ब्जर किए नियुक्ति
जिला आर्ब्जर किए नियुक्ति (SOURCE: ETV BHARAT)

देवेंद्र यादव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रहे हैं. देवेन्द्र यादव ने 12 निगम वार्डों के उपचुनावों के लिए 12 आर्ब्जवरों की नियुक्ति करने के साथ-साथ 5 सदस्यीय कॉआर्डिनेशन कमेटी और दिल्ली में संगठन को पुनः जीवंत करने, जमीनी स्तर पर संगठन मजबूती और पार्टी में नई शक्ति उत्सर्जन करने के लिए 3 जिला अध्यक्षों को भी नियुक्त किया है.

DPCC APPOINT OBSERVERS
DPCC में नियुक्ति (SOURCE: ETV BHARAT)

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अपने नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई से नहीं घबराएगी: मल्लिकार्जुन खड़गे

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का गुजरात मिशन, संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू, मई तक जिला कांग्रेस प्रमुखों की नियुक्ति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.