ETV Bharat / state

उदयपुर के बड़गांव में एक ही मकान में 700 मतदाता! क्या है सच?

उदयपुर के बड़गांव में एक मकान पर 700 मतदाताओं की शिकायत भ्रामक पाई गई. अतिक्रमणकारियों को नॉशनल नंबर से सूची में जोड़ा गया था.

Complaint Of Fake Voters In Udaipur
जांच के निर्देश देते जिला कलेक्टर मेहता (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 23, 2025 at 9:30 AM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव में मतदाता सूची में एक ही मकान नंबर पर 700 से अधिक बोगस मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत ईआरओ स्तर की जांच में भ्रामक पाई गई. मतदाता उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की जमीन पर अतिक्रमण करके रह रहे हैं. उनका कोई वैध पता नहीं होने के कारण उन्हें नॉशनल नंबर आवंटित कर मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं.

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि जनसुनवाई में बड़गांव के पंचायत प्रशासक सहित कुछ लोगों ने शिकायत दी थी. इसमें बताया गया था कि बड़गांव की मतदाता सूची में फर्जी नाम दर्ज हैं और एक ही मकान नंबर पर 700 मतदाताओं के नाम अंकित हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगुंदा के मतदाता रजिस्ट्रेशन प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी को त्वरित जांच के निर्देश दिए गए.

पढ़ें: राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव का किया शंखनाद, मतदाता सूची कार्यक्रम जारी

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इनमें से अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं और उदयपुर विकास प्राधिकरण की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं. उक्त लोगों का वैध पता नहीं होने के कारण उन्हें नॉशनल नंबर आवंटित कर मतदाता सूची में दर्ज किया गया है. मेहता ने बताया कि जांच में मतदाता सूची में फर्जी अथवा बोगस लोगों के नाम जुड़े होने की शिकायत तथ्यात्मक रूप से गलत एवं भ्रामक है. हालांकि, एहतियातन विस्तृत जांच कराई जा रही है.