ETV Bharat / state

कार और ई रिक्शा की भयानक टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

देहरादून में थम नहीं रहे सड़क हादसे, कार और ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर, एक व्यक्ति की गई जान, कार चालक फरार

ROAD ACCIDENT
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 23, 2025 at 2:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: दून की सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. जिसमें कई लोग घायल तो कई असमय ही लोग जान गंवा रहे हैं. ताजा हादसा कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में हुआ है. जहां मेंहूवाला में कार और ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जबकि, 3 घायलों का उपचार चल रहा है. वहीं, चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात को ई रिक्शा से मेंहूवाला निवासी सवार चार लोग कमल (ई रिक्शा चालक), कालू, दिलशाद और राजू अपने घर जा रहे थे. तभी मेंहूवाला के पास सामने से आ रही कार ने उनकी रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी. जिसमें ई रिक्शा सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जबकि, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया और शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी रखवाया.

मृतक और घायलों के परिजनों ने चौकी में किया हंगामा: उधर, आज मृतक और घायलों के परिजनों ने आईएसबीटी चौकी पहुंचकर फरार चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया. पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए और फरार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल, पूरे मामले की पुलिस की ओर से बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है.

"कार का चालक मौके से फरार हो गया था. कार को कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से आईएसबीटी चौकी लाया गया है. मृतक राजू के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर अब कार चालक के खिलाफ मुकदमा लिखने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस फरार कार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी चालक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी."- हर्ष अरोड़ा, आईएसबीटी चौकी प्रभारी

ये भी पढे़ं-