ETV Bharat / state

नीतीश कुमार ने मंत्री विजय चौधरी का हाथ पकड़ कर खींचा..हैरान रह गए नेता, देखें VIDEO

बिहार पुलिस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश कुमार ने विजय कुमार चौधरी का हाथ पकड़ साइड किए और उनकी जगह विजेंद्र यादव को दी.

Chief Minister Nitish Kumar
सीएम नीतीश ने विजय कुमार चौधरी को किया साइड (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 28, 2025 at 4:58 PM IST

|

Updated : June 28, 2025 at 5:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. पटना में आयोजित बिहार पुलिस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने मंत्री विजय चौधरी का हाथ पकड़ कर साइड कर दिया और उनकी जगह विजेंद्र चौधरी यादव को जगह दी. सीएम नीतीश के इस व्यवहार से मंच पर मौजूद अन्य मंत्री और अधिकारी हैरान हो गए.

विजय कुमार चौधरी को किया साइड: जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजय चौधरी को साइड में जाकर नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा, लेकिन जब विजय चौधरी नहीं जा रहे थे, तो सीएम नीतीश ने जबरन उनका हाथ पकड़कर उन्हें साइड कर दिया, जिससे विजय चौधरी असहज हो गए.

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का वीडियो (ETV Bharat)

CM नीतीश के कई वीडियो हो चुके हैं वायरल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं. जिसमें वो मंत्री अशोक चौधरी के माथे को किसी दूसरे के माथे से सटाते नजर आ रहे हैं. साथ ही अधिकारियों के पैर पकड़ने की कोशिश करना और प्रधानमंत्री मोदी का हाथ पकड़ते नजर आना.

Chief Minister Nitish Kumar
सीएम नीतीश ने पुलिस कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र (ETV Bharat)

21,391 पुलिस कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र: बता दें कि पटना के बापू सभागार में आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कई पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया और कार्यक्रम में आए मंत्रियों से भी दिलाया. कार्यक्रम में 21,391 नये पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया है.

Chief Minister Nitish Kumar
बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित (ETV Bharat)

मंत्री समेत आला-अधिकारी मौजूद: बापू सभागार के कार्यक्रम में बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, डीजीपी विनय कुमार सहित बिहार सरकार के कई आला अधिकारी मौजूद थे.

2024 में हुई थी लिखित परीक्षा: बता दें कि अगस्त 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. जिसमें सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया. इस परीक्षा में शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के चरण भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : June 28, 2025 at 5:30 PM IST