CM नीतीश कुमार गयाजी पहुंचे, 899 करोड़ 46 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास
सीएम नीतीश कुमार बुधवार को गयाजी पहुंचे. सीएम जिले वासियों को 899 करोड़ 46 लाख की सौगात दी.

Published : September 3, 2025 at 10:18 AM IST
पटना: सीएम नीतीश कुमार बुधवार को गायाजी वासियों को बड़ी सौगत दी. 899 करोड़ 46 लाख की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. गयाजी दौरा को लेकर सीएम सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचे. गया गांधी मैदान हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले विष्णुपद मंदर गए. भगवान का दर्शन करने बाद पितृपक्ष मेला की तैयारी जायजा लिए.
कई योजनाओं का शिलान्यास: इसके बाद सीएम नीतीश कुमार समाहरणालय में जहां अधिकारियों के साथ मेला की तैयारी को लेकर बैठक की. इसके बाद 12 बजे नगर प्रखंड के चाकंद उच्च विद्यालय गए, जहां से प्रगति यात्रा से जुड़ी 9 योजनाओं का शिलान्यास की और लाभुकों के साथ संवाद किया.
इन योजनाओं का शिलान्यास
- 349.22 करोड़ से गया नगर क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण कार्य
- 119.74 करोड़ से इमामगंज से झारखंड को जोड़ने वाली सीमावर्ती सड़क का चौड़ीकरण
- 104.72 करोड़ से गया-परैया-गुरारू से औरंगाबाद रफीगंज को जोड़ने वाली पथ का चौड़ीकरण
- 90.6 करोड़ से गया-मानपुर रेल खंड पर अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 71 ए पर आरओबी निर्माण
- 77.60 करोड़ से बतसपुर बियर योजना अंतर्गत का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण एवं पुनर्स्थापना
- 58.45 करोड़ से नगर प्रखंड के बेलथु ग्राम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण
- 39.82 करोड़ की से बेला पनारी रोड से शिवरामपुर होते हुए धनावां शकिर बीघा तक सड़क का चौड़ीकरण
- 19.79 करोड़ से कंडी नवादा पार्क का विकास
- 21.81 करोड़ से सिलौंजा पार्क का विकास कार्य
- 14.52 करोड़ से इमामगंज में डिग्री कॉलेज का निर्माण
- 3.6 करोड़ की लागत से इमामगंज प्रखंड अंतर्गत 12 बारा बांध का जीर्णोद्धार
यातायात प्लान जारी: सीएम के आगमन एवं परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान-जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है. कुछ रूट पर सीएम के आगमन से एक घंटे पहले और प्रस्थान से एक घंटे पहले तक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा को छूट दी गयी है. आम जनता से अनुरोध है कि प्रशासन को सहयोग करते हुए कम से कम बाहर निकले एवं विशेष परिस्थिति में अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

इन रूटों पर परिचालन वर्जित
- काशीनाथ मोड़ से एपीआरजेपी झड़ना होते हुए पुलिस लाईन मोड़ तक वाहनों का परिचालन वर्जित
- पीर मंसूर मोड़ से काशीनाथ मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित
- समाहरणालय गोलम्बर से दिग्धी तालाब एवं पिता महेश्वर से कोईरीवारी मोड़ होते हुए नादरागंज, नवागढ़ी, रामसागर पूर्वी होकर चान्द-चौरा की ओर रिचालन वर्जित
- घुघड़ीटॉड़ बाईपास से माड़नपुर, मंगलागौरी होते हुए चान्द-चौरा पश्चिमी एवं शहमीर तकिया तक परिचालन वर्जित
- पुलिस लाईन मोड़/जिला पदाधिकारी आवास (सुधा डेयरी बुथ) से गेवाल बिगहा की ओर वाहनों का परिचालन वर्जित
ये भी पढ़ें: बिहार में युवाओं के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार देने जा रही 3000 नौकरी

