ETV Bharat / state

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सीएम नायब सैनी का पलटवार, बोले- ईवीएम में खोट होता तो वो सांसद कैसे बन गए ?

सीएम नायब सैनी ने दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान का पलटवार किया, जिसमें उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए थे.

सीएम नायब सैनी का पलटवार
सीएम नायब सैनी का पलटवार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 17, 2025 at 11:36 PM IST

|

Updated : August 18, 2025 at 10:15 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को श्रद्धेय स्वामी भीष्म महाराज के स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में किया गया था, जहां वे मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए. मुख्यमंत्री ने स्वामी भीष्म महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया.

कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में सीएम नायब सैनी का स्वागत
कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में सीएम नायब सैनी का स्वागत (Etv Bharat)

भिवानी हत्याकांड की पल-पल की अपडेट ले रहा हूं - सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत में भिवानी मनीषा हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि वह खुद इस मामले की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं और ना सिर्फ उसे इंसाफ दिलवाएंगे, बल्कि ऐसा करेंगे कि अपराध करने वाला कई बार सोचेगा. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनको हर चीज में खोट नजर आता है. कभी वह ईवीएम पर तो कभी संविधान खत्म करने की और अब वोट चोरी की का भ्रम फैला रहे हैं, क्योंकि कांग्रेसी हताशा और निराशा में है. कांग्रेस पर बड़े-बड़े आरोप लगे. लोग कांग्रेस से तंग आ गए थे, इस कारण कांग्रेस हाशिये पर चली गई. कांग्रेस लोकतंत्र, संसद और न्यायपालिका का अपमान करती रहती है.

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सीएम नायब सैनी का पलटवार (Etv Bharat)

फिर दीपेंद्र हुड्डा सांसद कैसे बन गए - सीएम सैनी

उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि ईवीएम में खोट होता तो दीपेंद्र हुड्डा कैसे सांसद बन पाए . कांग्रेस समाप्ति की ओर है. देश की जनता ने उसे नकार दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा.

पांचाल समाज की राजनीति में हिस्सेदारी जल्द ही सुनिश्चित होगी - सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पांचाल समाज सहित ओबीसी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना योजना के तहत 13000 करोड़ रुपए के बजट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औजार खरीदने के लिए प्रावधान किया. मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज को विश्वास दिलाते हुए कहा कि समाज की राजनीति में हिस्सेदारी जल्द ही सुनिश्चित होगी. मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज को पंचकूला के हुडा सेक्टर में प्लॉट देने, कुरुक्षेत्र भवन में निर्माण के लिए 31 लाख रुपए और पट्टेदार काश्तकार किसानों की योजना के तहत मालिकाना हक देने की योजना में रजिस्ट्री किए जाने की घोषणा की है.

1
1 (1)

स्वामी भीष्म महाराज पांचाल समाज के रत्न थे - सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की इस पावन धरा पर स्वामी भीष्म महाराज को याद कर रहे हैं. श्रद्धेय स्वामी जी का जीवन समाज सेवा, आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्रहित की साधना में बीता. उन्होंने समाज को एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. स्वामी भीष्म महाराज पांचाल समाज के रत्न थे. पांचाल समाज मेहनतकश समाज है. खेती से लेकर उद्योग तक, निर्माण से लेकर सुरक्षा तक राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करते आए हैं. आज हम जो विकसित हरियाणा देख रहे हैं, इसको बनाने में समाज के कौशल और परिश्रम का बड़ा योगदान है.

1
1 (1)

स्वामी भीष्म महाराज के कार्यों का किया बखान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी भीष्म महाराज ने कुरुक्षेत्र के त्योड़ा गांव और गांव पांडू पिंडारा में तप किया. ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपनी शिक्षा और ज्ञान से स्वयं को न केवल एक विद्वान के रूप में स्थापित किया. उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन किया. उन्होंने आर्य समाज के संगठन और प्रचार-प्रसार में बहुमूल्य योगदान दिया. उन्होंने बाल विवाह, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ जन-जागरण किया. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विधवा विवाह और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी लेखनी भी उतनी ही तेज थी, जितनी उनकी वाणी. उन्होंने 228 पुस्तकें लिखीं, जो राष्ट्रीयता व समाज सुधार जैसे विषयों पर आधारित हैं. उनके गीत और कविताएं आज भी जन-जन में ऊर्जा और प्रेरणा भरते हैं.

इसे भी पढ़ें- दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में भी जल्द वोट चोरी के खुलासे होंगे, चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, दिग्विजय चौटाला ने भी उठाए सवाल

Last Updated : August 18, 2025 at 10:15 AM IST