चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिक लाइफ लाइन, हरिद्वार में बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने वक्फ बोर्ड कानून को ऐतिहासिक निर्णय बताया. जिसके लिए उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : April 10, 2025 at 4:34 PM IST
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां वे सबसे पहले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर हरिद्वार द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुये. इस दौरान उन्होंने कहा सरस्वती विद्या मंदिर काफी समय से पूरे देश में बच्चों को शिक्षा दे रहा है. उत्तराखंड में भी विद्या मंदिर और शिशु मंदिर अच्छा कार्य कर रहा है.
इस दौरान चारधाम यात्रा पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा सभी तैयारियां अब अंतिम चरण पर हैं. उच्च अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक कर चारधाम यात्रा के कार्यों की समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करना है. इसी के साथ सरल व सुगम सहज यात्रा व्यवस्था भी सरकार की प्राथमिकताओं में है.
सीएम धामी ने कहा चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लिए एक आर्थिक लाइफ लाइन है. उन्होंने कहा हमारे द्वारा चारधाम यात्रा से जुड़े सभी धार्मिक संस्थाओं, तीर्थ पुरोहित हो या फिर टूरिस्ट गाइड टैक्सी ऑपरेटर इन सभी के सुझावों को लेकर कार्य किया जा रहा है.
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में सम्मिलित होकर मेधावियों को सम्मानित करने के साथ ही स्कूल में स्मार्ट क्लास से सुसज्जित नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्हें… pic.twitter.com/rTDsaJAiSA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 10, 2025
वहीं, वक्फ बोर्ड को लेकर विपक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर जाने पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया है. बरसों से जो इस बिल के कारण अनेक संपत्तियां अटकी हुई थी वो अब लोगों के और सरकार के काम आएंगी.
हमारी सरकार प्रदेश में शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। pic.twitter.com/UNPmL7Ob43
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 10, 2025
पढे़ं- चारधाम यात्रा का जबरदस्त क्रेज, 14 लाख पार हुआ रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा, राज्यवार देखें लिस्ट
पढ़ें- चारधाम यात्रा में ग्रीन सेस वसूलने की तैयारी, जानिए कब से और कितना कटेगा सेस?

