ETV Bharat / state

पौड़ी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 'नेलिंग तकनीक' से की मरीज की क्लोज रिडक्शन सर्जरी

पौड़ी गढ़वाल के अस्पताल में डॉक्टरों ने 'नेलिंग तकनीक' से मरीज की फ्रैक्चर कलाई का क्लोज रिडक्शन सर्जरी किया.

PAURI HOSPITAL
पौड़ी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 22, 2025 at 8:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. चाहे वो उपकरणों की कमी हो या डॉक्टरों और विशेषज्ञों की तैनाती हो. सीएम धामी के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है. जिला अस्पताल पौड़ी में व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले अब बेहतर होने लगी है. चिकित्सकों की कमी पूरी होने से जरूरतमंद लोगों को उपचार के लिए मैदानी इलाकों की तरफ भागना नहीं पड़ रहा है. वहीं अस्पताल में एक मरीज की कलाई के फ्रैक्चर का क्लोज रिडक्शन सर्जरी के माध्यम से सफल उपचार किया गया. मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते उसका उपचार आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क किया गया.

जिला अस्पताल पौड़ी में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आगम कांत और उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल में एक मरीज की कलाई के फ्रैक्चर का क्लोज रिडक्शन सर्जरी के माध्यम से सफल उपचार किया गया. यह प्रक्रिया बिना किसी बड़े चीरे के की गई है. जिसमें आधुनिक 'नेलिंग तकनीक' का प्रयोग हुआ.

पौड़ी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल (ETV Bharat)

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सर्जरी न केवल अस्पताल के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है. बल्कि स्थानीय मरीजों के लिए भी बड़ी राहत है. अब उन्हें छोटे-छोटे फ्रैक्चर के उपचार के लिए अन्य शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस सफल सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है. यह उपलब्धि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का स्पष्ट संकेत है.

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अब पौड़ी के लोग भी आधुनिक ऑर्थोपेडिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ले सकेंगे. इस पहल से न केवल समय की बचत होगी. बल्कि आर्थिक खर्च भी कम होगा. अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

ये भी पढ़ें: